लाइव न्यूज़ :

सचिन पायलट को बीजेपी में बताने वाले पीएल पुनिया बयान से पलटे, कहा- सिंधिया के बारे में बोल रहा था

By धीरज पाल | Updated: July 13, 2020 11:22 IST

वहीं राजस्थान में जारी सियासी ड्रामे के बीच सचिन पायलट ने कहा है कि वे बीजेपी में शामिल नहीं होने जा रहा हैं। सचिन पायलट ने राजस्थान कांग्रेस में बगावत कर अशोक गहलोत की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान में भी मध्य प्रदेश की तरह बनते जा रहे हैं कांग्रेस सरकार के हालात। पायलट ने रविवार रात दावा किया कि अशोक गहलोत सरकार अल्पमत में है और 30 से अधिक विधायकों ने उन्हें समर्थन देने का वादा किया है।

राजस्थान में जारी सियासी उथल-पुथल के बीच सचिन पायलट का बीजेपी में शामिल होने को लेकर अटकलें जोरों पर है। इस बीच छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया का बड़ा बयान आया है। उन्होंन कि सचिन पायलट अब बीजेपी में हैं। दरअसल, उन्होंने ये बता तब कही जब एक पत्रकार ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के एक ट्वीट को लेकर सवाल पूछा, जिसमें सिंधिया ने था कि सचिन पायलट का कांग्रेस पार्टी में उपेक्षा हो रही है।

इसके जवाब में पुनिया ने कहा कि सचिन पायलट अब बीजेपी में हैं और बीजेपी का कांग्रेस के प्रति क्या रुख रहता है, वो सबको जाहिर है तो हमें उनसे कोई सर्टिफिकेट लेने की कोई आवश्यकता नहीं है। हालांकि बाद में सचिन पायलट को बीजेपी में बताने वाले बयान से पीएल पुनिया मुकर गए हैं। उन्होंने ट्वीट करके कहा कि मैं सिंधिया के बार में बोल रहा था लेकिन गलती से सचिन पायलट निकल गया।

   वहीं राजस्थान में जारी सियासी ड्रामे के बीच सचिन पायलट ने कहा है कि वे बीजेपी में शामिल नहीं होने जा रहा हैं। सचिन पायलट ने राजस्थान कांग्रेस में बगावत कर अशोक गहलोत की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इस बीच रविवार से उनके बीजेपी में शामिल होने की अटकलें लग रही हैं। ये भी कहा जा रहा है कि सचिन पायलट आज जेपी नड्डा से मुलाकात कर सकते हैं।

हालांकि, एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार सचिन पायलट ने फिलहाल बीजेपी में शामिल होने की अटकलों को खारिज किया है। बता दें कि पायलट दिल्ली में हैं और उनका दावा है कि राजस्थान के कम से कम 30 विधायकों का समर्थन हासिल है।

वहीं, जयपुर में आज कांग्रेस विधायक दल की बैठक है और पायलट साफ कर चुके हैं कि वे इसमें हिस्सा नहीं लेंगे। हालांकि कांग्रेस की ओर से व्हिप भी जारी किया जा चुका है।

कांग्रेस का दावा, 109 विधायक सीएम अशोक गहलोत के समर्थन में हैं

वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस महासचिव अविनाश पांडे ने दावा किया है कि राज्य के 109 विधायक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के समर्थन में हैं और उन्होंने इस संबंध में एक समर्थन पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं।

उन्होंने कहा कि कुछ और विधायक भी मुख्यमंत्री गहलोत के संपर्क में हैं और वे भी समर्थन पत्र पर हस्ताक्षर कर देंगे। राजस्थान में जारी राजनीतिक उठा पटक के बीच पांडे ने मुख्यमंत्री निवास पर रविवार देर रात ढाई बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये बातें कही।

पांडे ने कहा कि विधायकों को सोमवार सुबह 10.30 बजे होने वाली बैठक में शामिल होने के लिए व्हिप जारी किया गया है। बैठक में भाग नहीं लेने वाले विधायकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

गौरतलब है कि पायलट ने रविवार रात दावा किया कि अशोक गहलोत सरकार अल्पमत में है और 30 से अधिक विधायकों ने उन्हें समर्थन देने का वादा किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें समर्थन देने वाले इन विधायकों में कांग्रेस के विधायक और निर्दलीय विधायक शामिल हैं।

टॅग्स :राजस्थानसचिन पायलटपीएल पुनियाकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा