RLD नेता जयंत चौधरी ने विवादित बोल, बीजेपी को बताया जूतिया पार्टी 

By रामदीप मिश्रा | Published: April 1, 2019 03:54 PM2019-04-01T15:54:07+5:302019-04-01T15:54:07+5:30

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए महागठबंधन पर हमला बोला था। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी के 'स', राष्ट्रीय लोक दल के 'र' और बहुजन समाज पार्टी के 'स' को जोड़ा था। इस जोड़ से नया शब्द बनाया था, जिसे उन्होंने 'सराब' कहा था। 

RLD leader Jayant Chaudhary remark on bjp jutiya party | RLD नेता जयंत चौधरी ने विवादित बोल, बीजेपी को बताया जूतिया पार्टी 

RLD नेता जयंत चौधरी ने विवादित बोल, बीजेपी को बताया जूतिया पार्टी 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'सराब' वाली टिप्पणी पर राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) के नेता जयंत चौधरी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और उन्होंने ऐसा बयान दिया है जिस पर विवाद खड़ा हो सकता है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को जूतिया कह कर संबोधित किया है। 

उन्होंने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, 'ये आपको शराबी कहें, ये आपको मिलावटी कहें, तो मैंने भी इनके लिए सोच रखा है...मैं गाली नहीं देना चाहता इनको लेकिन ये (बीजेपी) बहुत-बहुत बड़े जूतिए हैं, जूतिए, बहुत जूतिया पार्टी है।'



इससे पहले पीएम मोदी की 'सराब' वाली टिप्पणी पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हमला बोला था। उन्होंने कहा था, 'आज टेली-प्रॉम्प्टर ने यह पोल खोल दी कि सराब और शराब का अंतर वह लोग नहीं जानते जो नफ़रत के नशे को बढ़ावा देते हैं। सराब को मृगतृष्णा भी कहते हैं और यह वह धुंधला सा सपना है जो भाजपा 5 साल से दिखा रही है लेकिन जो कभी हासिल नहीं होता। अब जब नया चुनाव आ गया तो वह नया सराब दिखा रहे हैं।'

आपको बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए महागठबंधन पर हमला बोला था। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी के 'स', राष्ट्रीय लोक दल के 'र' और बहुजन समाज पार्टी के 'स' को जोड़ा था। इस जोड़ से नया शब्द बनाया था, जिसे उन्होंने 'सराब' कहा था। 

Web Title: RLD leader Jayant Chaudhary remark on bjp jutiya party

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे