लाइव न्यूज़ :

जयललिता के उत्तराधिकारी का फैसला आज, डाले जा रहे हैं वोट

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 21, 2017 10:16 IST

इस सीट पर दो लाख से अधिक वोटर्स 59 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। 

Open in App

तमिलनाडु के राधाकृष्णन नगर (आरके नगर) उपचुनाव के लिए गुरुवार सुबह आठ बजे से वोटिंग शुरू हो चुकी है। इस सीट पर दो लाख से अधिक वोटर्स 59 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। 

पिछले साल दिसंबर में एआईएडीएमके प्रमुख जे जयललिता की मौत के बाद निर्वाचन क्षेत्र खाली हो गया था, इसलिए यहां उपचुनाव जरूरी था।

हालांकि, इस सीट पर उपचुनाव अप्रैल में होने वाले थे लेकिन एक उम्मदीवार द्वारा बड़े स्तर पर वोटर्स को रिश्वत देने की शिकायतों के बाद इसे रद्द कर दिया गया था।

वोटों की गिनती 24 दिसंबर को होगी। इस सीट के लिए प्रमुख उम्मीदवार एआईएडीएमके के ई मधुसूदनन, डीएमके के एन.मारुधु गणेश, एक निर्दलीय उम्मीदवार दिनाकरन और भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के.नागाराजन के बीच है। 

इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए है। अर्धसैनिकबलों की 15 कंपनियां और 2,500 से अधिक सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है। इसके साथ ही कई सीसीटीवी कैमरा, फ्लाइंग स्क्वैड और निगरानी टीम भी मुस्तैद की गई है।

इस बीच अस्पताल में जयललिता को दिखाए जाने वाला वीडियो टीवी चैनलों पर प्रसारित हुआ और फिर यह सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया।

इसके बाद चुनाव अधिकारियों ने इस वीडियो का प्रसारण रोकने के लिए कहा, उनका कहना था कि यह आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है।

टॅग्स :जयललितातमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

राजनीतिजयललिता की मौत की गुत्थी में एक नई गांठ, सामने आया हॉस्पिटल का पहला वीडियो

भारतजयललिता की मौत पर अपोलो का बड़ा खुलासा, 'अस्पताल आने से पहले ही रुक चुकी थी सांसें' 

राजनीति अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण