रोजगार के खिलाफ सीएम ममता के खिलाफ वाममोर्चा का मार्च, कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर पथराव किया, पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 13, 2019 03:08 PM2019-09-13T15:08:44+5:302019-09-13T15:08:44+5:30

स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) और डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (डीवाईएफआई) के सदस्यों ने राज्य के युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों की मांग करते हुए बृहस्पतिवार को सिंगूर से रैली निकाली थी।

Red march against CM Mamta against employment, clash between police and Left Front workers in Bengal, many injured | रोजगार के खिलाफ सीएम ममता के खिलाफ वाममोर्चा का मार्च, कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर पथराव किया, पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे

इस रैली का शुक्रवार की दोपहर को राज्य सचिवालय पर समापन होना था।

Highlightsसूत्रों के अनुसार, माकपा की छात्र एवं युवा शाखा के कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर पथराव किया।इसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया।

पश्चिम बंगाल में युवाओं के वास्ते रोजगार की मांग को लेकर शुक्रवार को यहां राज्य सचिवालय की ओर मार्च कर रहे वाम मोर्चा के कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ झड़प हो जाने से कई लोग घायल हो गये।

सूत्रों के अनुसार, माकपा की छात्र एवं युवा शाखा के कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर पथराव किया। इसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया। स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) और डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (डीवाईएफआई) के सदस्यों ने राज्य के युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों की मांग करते हुए बृहस्पतिवार को सिंगूर से रैली निकाली थी।

इस रैली का शुक्रवार की दोपहर को राज्य सचिवालय पर समापन होना था। रैली सिंगूर में उस स्थान से निकाली गई थी जहां टाटा का नैनो कार संयंत्र लगना था लेकिन विरोध के चलते उसे यहां यह परियोजना रद्द करनी पड़ी थी। 

Web Title: Red march against CM Mamta against employment, clash between police and Left Front workers in Bengal, many injured

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे