लाइव न्यूज़ :

देश के साथ कांग्रेस भी राम मय, मनीष तिवारी ने कहा-रघुपति राघव राजा राम...

By शीलेष शर्मा | Updated: August 5, 2020 21:20 IST

राहुल गाँधी ने ट्वीट के जरिये राम के प्रति आस्था दिखते हुये सरकार को आइना भी दिखा दिया कि राम का अर्थ क्या है ,उन्होंने लिखा "मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम सर्वोत्तम मानवीय गुणों का स्वरूप हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराम करुणा हैं वे कभी क्रूरता में प्रकट नहीं हो सकते, राम न्याय हैं, वे कभी अन्याय में प्रकट नहीं हो सकते।अशोक गहलोत ,शशि थरूर ने मोदी सरकार से सवाल किया " न प्रेम सीखा ,न त्याग सीखा है ,न करुणा सीखी है ,न अनुराग सीखा है.

अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन में निमंत्रण न मिलने के कारण भले ही कांग्रेस दूर रही हो लेकिन सोशल मीडिया के ज़रिये कांग्रेस ने यह साबित करने की कोशिश की कि वह पूरी तरह राम मंदिर निर्माण के साथ खड़ी है.

राहुल गाँधी ने ट्वीट के जरिये राम के प्रति आस्था दिखते हुये सरकार को आइना भी दिखा दिया कि राम का अर्थ क्या है ,उन्होंने लिखा "मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम सर्वोत्तम मानवीय गुणों का स्वरूप हैं।वे हमारे मन की गहराइयों में बसी मानवता की मूल भावना हैं, राम प्रेम हैं, वे कभी घृणा में प्रकट नहीं हो सकते,  राम करुणा हैं वे कभी क्रूरता में प्रकट नहीं हो सकते, राम न्याय हैं, वे कभी अन्याय में प्रकट नहीं हो सकते।"

प्रियंका गाँधी पहले ही राम मंदिर निर्माण के समर्थन में उतर चुकी हैं,पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की आवाज़ में आवाज़ मिलाते हुये अशोक गहलोत ,शशि थरूर ने मोदी सरकार से सवाल किया " न प्रेम सीखा ,न त्याग सीखा है ,न करुणा सीखी है ,न अनुराग सीखा है.

खुद को राम से बड़ा दिखा कर खुश होने वालो तुमने राम चरित मानस का कौन सा भाग सीखा है " मनीष तिवारी ने रघुपति राघव राजा राम... , ईश्वर ,अल्लाह तेरो नाम ,सब को सन्मति दे भगवान " इन नेताओं के अलावा कांग्रेस के दूसरे  नेता भी मंदिर निर्माण के समर्थन में खड़े नज़र आये 

लेकिन तमिलनाडु और केरल से विरोधी स्वर उभरे परन्तु पार्टी नेतृत्व ने उनको वहीं दवा दिया क्योंकि पार्टी समझ चुकी है कि बहुसंख्यक का विरोध कर इन हालातों में राजनीति संभव नहीं है. 2014 की पराजय के बाद ए के एंटोनी ने हिन्दू विरोधी पार्टी की छवि को लेकर कड़ी टिप्पणी की थी कि तुष्टिकरण से कांग्रेस दूर होती जा रही है ,भारत में हिन्दू विरोधी बनकर राजनीति संभव नहीं ,उसके बाद से नेतृत्व विचार करता रहा उसी का परिणाम है कि आज देश के साथ कांग्रेस भी राम मयी हो गयी। 

टॅग्स :कांग्रेसराम जन्मभूमिराम मंदिरअयोध्याराहुल गांधीप्रियंका गांधीअशोक गहलोतशशि थरूरउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा