राज्यसभा चुनाव: एमपी में कांग्रेस को झटका, दो पर बीजेपी और एक सीट पर कांग्रेस, सिंधिया और दिग्विजय सिंह ने मारी बाजी

By सतीश कुमार सिंह | Published: June 19, 2020 06:58 PM2020-06-19T18:58:46+5:302020-06-19T19:53:44+5:30

ज्योतिरादित्य सिंधिया को कांग्रेस छोड़ने से पार्टी को झटका लगा। राज्यसभा में एक सीट का नुकसान हुआ। भाजपा ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और सुमेर सिंह सोलंकी को उम्मीदवार बनाया है जबकि कांग्रेस की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और वरिष्ठ दलित नेता फूल सिंह बरैया उम्मीदवार था।

Rajya Sabha Elections Bharatiya Janata Party wins 2 seats Madhya Pradesh and Congress won 1 seat | राज्यसभा चुनाव: एमपी में कांग्रेस को झटका, दो पर बीजेपी और एक सीट पर कांग्रेस, सिंधिया और दिग्विजय सिंह ने मारी बाजी

पहला मत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने डाला उसके बाद प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मतदान किया। (file photo)

Highlightsमध्य प्रदेश विधानसभा में कुल 230 सीटें हैं और फिलहाल 24 सीटें रिक्त होने की वजह से विधानसभा की प्रभावी संख्या 206 है।भाजपा के 107, कांग्रेस के 92, बसपा के दो, सपा का एक तथा चार निर्दलीय विधायक हैं।राज्यसभा में निर्वाचन के लिए किसी भी उम्मीदवार को 52 मतों की जरूरत थी।

भोपालः राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका लगा है। मध्य प्रदेश से राज्यसभा की तीन रिक्त सीटों के लिये मतदान शुक्रवार सुबह नौ बजे से विधानसभा परिसर में शुरू हुआ था। दो पर बीजेपी और एक सीट पर कांग्रेस की जीत ने जीत दर्ज की है। 

ज्योतिरादित्य सिंधिया को कांग्रेस छोड़ने से पार्टी को झटका लगा। राज्यसभा में एक सीट का नुकसान हुआ। भाजपा ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और सुमेर सिंह सोलंकी को उम्मीदवार बनाया है जबकि कांग्रेस की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और वरिष्ठ दलित नेता फूल सिंह बरैया उम्मीदवार था।

मध्य प्रदेश में राज्यसभा की तीन सीटों के लिये शुक्रवार को हुए चुनाव में भाजपा को दो सीटें एवं कांग्रेस को एक सीट मिली। भाजपा के ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं प्रोफेसर सुमेर सिंह सोलंकी निर्वाचित हुए, जबकि कांग्रेस के दिग्विजय सिंह पुन: राज्यसभा के लिए चुने गये।

मध्य प्रदेश विधानसभा में कुल 230 सीटें हैं और फिलहाल 24 सीटें रिक्त होने की वजह से विधानसभा की प्रभावी संख्या 206 है। इसमें भाजपा के 107, कांग्रेस के 92, बसपा के दो, सपा का एक तथा चार निर्दलीय विधायक हैं। इस स्थिति में राज्यसभा में निर्वाचन के लिए किसी भी उम्मीदवार को 52 मतों की जरूरत थी।

मध्यप्रदेश में राज्यसभा की तीन सीटों के लिये शुक्रवार को हुए चुनाव में भाजपा ने अपनी दो सीटें बरकरार रखी हैं, जबकि एक सीट कांग्रेस ने जीती है। राज्यसभा के लिए भाजपा के निर्वाचित उम्मीदवारों में पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं प्रोफेसर सुमेर सिंह सोलंकी शामिल हैं, जबकि कांग्रेस की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सबसे अधिक वोटों से चुने गये हैं।

दिग्विजय लगातार दूसरी बार मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं। इस चुनाव में इन तीनों के अलावा कांग्रेस के उम्मीदवार वरिष्ठ दलित नेता फूल सिंह बरैया भी मैदान में थे, लेकिन वह हार गये। मध्यप्रदेश विधानसभा सचिवालय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव के लिए विधानसभा परिसर में शुक्रवार को मतदान हुआ था। इस चुनाव में कुल 206 मत पड़े। इनमें से दिग्विजय को 57 मत मिले, जबकि सिंधिया को 56, सोलंकी को 55 एवं बरैया को मात्र 36 मत प्राप्त हुए।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ और कांग्रेस के विधायक पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ मतदान करने विधानसभा परिसर में पहुंचे

भाजपा विधायक और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ और कांग्रेस के विधायक पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ मतदान करने विधानसभा परिसर में पहुंचे हैं। मतदान शुरू होने के बाद पहला मत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने डाला उसके बाद प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मतदान किया।

मतदान के लिये सभी विधायक कोरोना महामारी से सावधानी के चलते मास्क पहने शारीरिक दूरी बनाकर कतार में खड़े दिखाई दिये। मध्य प्रदेश से राज्यसभा की तीन सीटों के चुनाव के लिये दिग्विजय सिंह दूसरी दफा राज्यसभा में जाने के लिये प्रत्याशी थे।

भाजपा के एक नेता ने दावा किया कि बसपा के दो, निर्दलीय दो और सपा के एक विधायक के समर्थन के साथ भाजपा के पास कुल 112 विधायकों का समर्थन हासिल है। मध्य प्रदेश विधानसभा की कुल 230 सीटों में से वर्तमान में 24 सीटें खाली हैं। मार्च माह में ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने के बाद उनके 22 समर्थक विधायक भी कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गये। इससे प्रदेश में 15 माह पुरानी कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार गिर गयी। विधायकों की संख्या के आधार पर कांग्रेस एक सीट जीतने की स्थिति में दिखाई दे रही है। 

अधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित कांग्रेस के एक विधायक ने भी सबसे अंत में पीपीई किट पहनकर मतदान किया। सावधानी के तौर पर वह पीपीई किट पहनकर मतदान के लिये पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि विधानसभा परिसर में शुक्रवार को सुबह नौ बजे से मतदान प्रारंभ हुआ और शाम पांच बजे से मतों की गणना हुई। अधिकारी ने बताया कि मतदान के लिये सभी विधायक कोरोना वायरस महामारी से सावधानी के लिए मास्क पहने हुए थे और शारीरिक दूरी बनाकर कतार में खड़े दिखाई दिये।

कांग्रेस ने दलित नेता फूल सिंह बरैया को धोखा दिया : मिश्रा

मध्यप्रदेश के गृह, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मध्यप्रदेश की राज्यसभा की तीन सीटों के लिए शुक्रवार को हुए चुनाव में कांग्रेस ने फूल सिंह बरैया को दूसरी वरीयता का उम्मीदवार बनाकर इस दलित नेता को धोखा दिया है। मिश्रा ने यहां मीडिया से कहा, ''कांग्रेस ने दलित नेता को धोखा दिया है। कांग्रेस ने दूसरा उम्मीदवार मैदान में क्यों उतारा, जब वह जानते थे कि दूसरी सीट जीतने के लिए उनके पास पर्याप्त विधायकों की संख्या नहीं है। बरैया को कांग्रेस द्वारा राज्यसभा चुनाव में उतारे जाने के एक सवाल के जवाब में मिश्रा ने यह जवाब दिया।

इनपुट भाषा से

Web Title: Rajya Sabha Elections Bharatiya Janata Party wins 2 seats Madhya Pradesh and Congress won 1 seat

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे