लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 144 अधिकारियों के तबादले, 2019 बैच के 89 अफसर शामिल

By भाषा | Updated: June 29, 2020 15:26 IST

राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने 144 अफसरों के तबादले किए हैं।आदेश में 2019 बैच के 89 अधिकारियों को भी शामिल किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देआठ अधिकारियों के पहले किए गए तबादले रद्द किए गए हैं तो तीन अधिकारियों को पदस्थापन्न की प्रतीक्षा में रखा गया है।राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला परिषदों व पंचायत समितियों के चुनाव कराने की तैयारी कर ली है हालांकि इसका कार्यक्रम अभी घोषित नहीं किया गया है।राज्य में 129 स्थानीय निकायों का कार्यकाल अगस्त में पूरा होगा। आदेश में 2019 बैच के 89 अधिकारियों को भी शामिल किया गया है।

जयपुरः स्थानीय निकाय व पंचायतों के प्रस्तावित चुनावों से पहले राजस्थान सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 144 अधिकारियों के तबादले किए हैं। कार्मिक विभाग ने रविवार देर रात इस बारे में एक आदेश जारी किया।

इसके अनुसार तीन दर्जन से ज्यादा उपखंड अधिकारी एसडीएम को बदला गया है। वहीं, आठ अधिकारियों के पहले किए गए तबादले रद्द किए गए हैं तो तीन अधिकारियों को पदस्थापन्न की प्रतीक्षा में रखा गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला परिषदों व पंचायत समितियों के चुनाव कराने की तैयारी कर ली है हालांकि इसका कार्यक्रम अभी घोषित नहीं किया गया है।

राज्य में 129 स्थानीय निकायों का कार्यकाल अगस्त में पूरा होगा। आदेश में 2019 बैच के 89 अधिकारियों को भी शामिल किया गया है, जिनके प्रशिक्षण के दो महीने अभी बाकी हैं। अधिकारियों के अनुसार कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए सरकार ने इन्हें पदस्थापित करने का फैसला किया है। 

जब से मोदी सरकार आई पड़ोसी देशों से हमारे रिश्ते खराब हुए : गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की विदेशी नीति पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि जब से यह सरकार सत्ता में आई है पड़ोसी देशों के साथ हमारे संबंध खराब हुए हैं। गहलोत ने कहा, 'जब से राजग की यह सरकार आई है तब से देख रहे हैं कि हमारे पड़ोसी देशों के साथ संबंध बिगड़ते गए।' गहलोत हैशटैग 'स्पीक अप फोर आवर जवांस' के साथ एक वीडियो संदेश ट्वीटर पर शेयर किया है। इसमें उन्होंने कहा है,'जब से राजग की यह सरकार आई है तब से देख रहे हैं कि हमारे पड़ोसी देशों के साथ संबंध बिगड़ते गए।

उन्होने कहा कि जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने तो दक्षिण एशिया के तमाम पड़ोसी देशों के राष्ट्रपतियों को बुलाया गया था और वे आये भी थे। क्या कारण है कि आज तमाम पड़ोसी देश हमारे खिलाफ हो गए चाहे वह पाकिस्तान हो, नेपाल हो या श्रीलंका हो ।' गहलोत के अनुसार,' चीन की बात अब हमारे सामने है। अभी तक यह रहस्य बना हुआ है कि चीन के साथ आखिर हुआ क्या है। प्रधानमंत्री मोदी को देशवासियों को विश्वास में लेना चाहिए था। परंतु दुर्भाग्य है जो तथ्य पेश किए देश के सामने उसका स्वागत चीन में हो रहा है।

मोदी हमारे प्रधानमंत्री हैं लेकिन उनके बयानों का स्वागत चीन की मीडिया व वहां के लोग कर रहे हैं तो आप समझ सकते हैं कि कितनी बड़ी चूक है।' उन्होंने कहा है, 'आज देश जिस दशा से गुजर रहा है उसे लेकर देशवासी बहुत चिंतित हैं, केंद्र सरकार की तरफ से कोई जवाब आ नहीं रहे हैं। चीन को लेकर बहुत आक्रोश है। आज नहीं तो कल प्रधानमंत्री को देशवासियों को हकीकत बतानी पड़ेगी कि वास्तव में वहां पर हुआ क्या है, उसे छिपाने से काम नहीं चलेगा।'

टॅग्स :कांग्रेसअशोक गहलोतराजस्थानजयपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतSanchar Saathi App: विपक्ष के आरोपों के बीच संचार साथी ऐप डाउनलोड में भारी वृद्धि, संचार मंत्रालय का दावा

भारतMCD Bypoll Results 2025: दिल्ली के सभी 12 वार्डों के रिजल्ट अनाउंस, 7 पर बीजेपी, 3 पर AAP, कांग्रेस ने 1 वार्ड जीता

भारतMCD by-elections Result: BJP ने चांदनी चौक और शालीमार बाग बी में मारी बाजी, कांग्रेस ने जीता संगम विहार ए वार्ड

भारतबिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद पार्टी के अंदर एक बार फिर शुरू हो गया है 'एकला चलो' की रणनीति पर गंभीर मंथन

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा