लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: कांग्रेस विधायक भंवरलाल शर्मा अस्पताल में भर्ती

By भाषा | Updated: August 30, 2020 05:15 IST

विधायक भंवरलाल शर्मा की कोरोना वायरस जांच की रिपोर्ट में संक्रमण नहीं होने की पुष्टि हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देसांस लेने में तकलीफ होने पर विधायक भंवरलाल शर्मा को शनिवार सुबह अस्पताल में भर्ती करवाया गया। राजस्थान में  सचिन पायलट के साथ मिलकर बगावत करने वाले 19 विधायकों में से भंवरलाल शर्मा का भी नाम था। 

जयपुर: राजस्थान के सरदारशहर से कांग्रेस विधायक भंवरलाल शर्मा की सेहत खराब होने पर उन्हें यहां एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अस्पताल अधीक्षक डॉ राजेश शर्मा ने बताया कि सांस लेने में तकलीफ होने पर विधायक शर्मा को शनिवार सुबह अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

उनका इलाज चल रहा है और हालत स्थिर है। उन्होंने बताया कि विधायक की कोरोना वायरस जांच की रिपोर्ट में संक्रमण नहीं होने की पुष्टि हुई है। बता दें कि राजस्थान में  सचिन पायलट के साथ मिलकर बगावत करने वाले 19 विधायकों में से भंवरलाल शर्मा का भी नाम था। 

हालांकि, बाद में खुद भंवरलाल जयपुर लौटने के बाद सीएम अशोक गहलोत के आवास पर उनसे मिलने के लिए गए थे। इसके बाद अशोक गहलोत ने भी कहा था कि सबकुछ सही हो गया है। सरकार गिराने की साजिश के तहत जो मामला गहलोत सरकार ने भंवरलाल पर दायर किया था, वह मामला भी वापस ले लिया था। 

टॅग्स :राजस्थानकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा