लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: बसपा ने अपने 6 विधायकों को जारी किया व्हिप, कहा- विश्वास प्रस्ताव में कांग्रेस के खिलाफ करें वोट

By सुमित राय | Updated: August 14, 2020 00:26 IST

बहुजन समाज पार्टी ने राजस्थान के अपने 6 विधायकों को व्हिप जारी किया है और 14 अगस्त से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र में विश्वास प्रस्ताव के दौरान कांग्रेस के खिलाफ वोट करने को कहा है।

Open in App
ठळक मुद्देबहुजन समाज पार्टी ने राजस्थान के अपने 6 विधायकों को व्हिप जारी किया है।बसपा ने विश्वास प्रस्ताव में विधायकों से कांग्रेस के खिलाफ वोट करने को कहा है।

राजस्थान में 14 अगस्त यानि शुक्रवार से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने अपने 6 विधायकों को व्हिप जारी किया है और विश्वास प्रस्ताव में कांग्रेस के खिलाफ वोट करने को कहा है। बता दें कि बसपा के सभी 6 विधायक कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं और विधायकों के कांग्रेस में विलय का मामला राजस्थान हाईकोर्ट में लंबित है।

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को बसपा के विधायकों के कांग्रेस में शामिल होने के मामले में दखल देने से इनकार कर दिया था। बीएसपी विधायकों के कांग्रेस में विलय करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि फिलहाल हाईकोर्ट सुनवाई कर रहा है औह हम इस मामले में दखल नहीं देंगे। इसके साथ ही यह साफ हो गया कि बीएसपी से कांग्रेस में शामिल होने वाले छह विधायक विधानसभा सत्र में भाग ले सकेंगे।

सचिन पायलट और कांग्रेस पार्टी की सुलह पर मायावती ने कसा था तंज

इससे पहले बहुजन समाज पार्टी की नेता मायावती ने मंगलवार को सचिन पायलट और कांग्रेस पार्टी के बीच सुलह पर तंज कसा था। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि राजस्थान के राज्यपाल को राज्य में ‘‘गंभीर राजनीतिक स्थिति’’का संज्ञान लेना चाहिए ताकि लोगों को राजनीतिक अनिश्चितता से छुटकारा मिल सके। उन्होंने कहा था कि राजस्थान में भले ही कांग्रेस सरकार हाल में विधायकों की बगावत से बच गई लेकिन कोई नहीं जानता कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उनके पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच फिर कब से 'ड्रामा' शुरू हो जाए।

भाजपा लाएगी अविश्वास प्रस्ताव

भाजपा की विधायक दल बैठक में पार्टी ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का फैसला किया। बैठक के बाद नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि विधानसभा के शुक्रवार से शुरू हो रहे सत्र में अविश्वास प्रस्ताव लाया जाएगा। कटारिया ने कहा, "हम अपनी तरफ से अविश्वास प्रस्ताव लेकर आ रहे हैं। हमने अपने प्रस्ताव में उन सारे बिंदुओं को लिया है जो आज राजस्थान में ज्वलंत हैं।"

टॅग्स :बीएसपीबहुजन समाज पार्टी (बसपा)मायावतीकांग्रेसराजस्थानराजस्थान सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

राजनीति अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब