लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः BJP अध्यक्ष अमित शाह को भारी भी पड़ सकता है नया सियासी समीकरण! 

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: January 11, 2019 18:41 IST

राजस्थान की सीएम रही वसुंधरा राजे के बीजेपी के केन्द्रीय नेतृत्व के साथ कैसे सियासी संबंध रहे हैं, यह जग जाहिर है, इसीलिए राजनीतिक जानकारों का मानना है कि बीजेपी संगठन की यह नई सियासी समीकरण भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को भारी भी पड़ सकती है।

Open in App

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को नई जिम्मेदारी देते हुए पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है. ताजा विस चुनाव में भाजपा तीन प्रमुख राज्यों में चुनाव हार गई थी. 

अब  इन राज्यों  से  राजस्थान से वसुंधरा राजे के अलावा करीब तेहर साल तक एमपी के मुख्यमंत्री रहे शिवराज सिंह चौहान और करीब पन्द्रह साल तक छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रहे रमन सिंह को भी लोकसभा चुनाव से करीब तीन माह पहले केंद्र में लाने का निर्णय लेते हुए बीजेपी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है.

राजस्थान की सीएम रही वसुंधरा राजे के बीजेपी के केन्द्रीय नेतृत्व के साथ कैसे सियासी संबंध रहे हैं, यह जग जाहिर है, इसीलिए राजनीतिक जानकारों का मानना है कि बीजेपी संगठन की यह नई सियासी समीकरण भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को भारी भी पड़ सकती है।

दरअसल, इस नियुक्ति का सियासी मकसद प्रदेश स्तर पर इन नेताओं के अलावा नया नेतृत्व तैयार करना तो है ही, लोकसभा चुनाव में पिछले चुनाव में जीती सीटें बचाने की जिम्मेदारी इन नेताओ को देना भी है.

हालांकि, यह इतना आसान नहीं है. राजस्थान में नेता प्रतिपक्ष का मुद्दा तो उलझा ही है, आगे भी बगैर राजे की सहमति के बीजेपी का केन्द्रीय नेतृत्व अपनी मर्जी के निर्णय ले पाएगा, इसकी संभावना नहीं है.

राजस्थान में पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 25 में से 25 सीटें जीत ली थी, लेकिन विस चुनाव के नतीजों के मद्देनजर अब आधी से ज्यादा सीटों पर सवालिया निशान है. राजस्थान में विस चुनाव के बाद होते रहे लोस चुनावों में जनता ने सत्ताधारी दल का साथ दिया है, इसलिए इस बार कांग्रेस के लिए अच्छी संभावनाएं हैं, तो बीजेपी के सामने 25 सीटें बचाने की चुनौती है.

राजनीतिक संकेत यही हैं कि- इस नई सियासी समीकरण से केन्द्रीय स्तर पर बीजेपी संगठन में राजे का दबदबा तो और बढ़ेगा ही, प्रदेश में भी उनकी पकड़ और मजबूत होगी, जबकि वसुंधरा राजे के विरोधियों के लिए राजस्थान में बड़ा प्रश्नचिन्ह लग जाएगा?

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)वसुंधरा राजेअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा