लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने कहा- झूठी खबरों और नफरत भरी बातों को फैलाकर हम लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ नहीं करने देंगे

By अनुराग आनंद | Updated: August 18, 2020 18:27 IST

राहुल गांधी ने कहा कि अमेरिकी मीडिया एजेंसी वॉल स्ट्रीट जर्नल ने खुलासा किया है कि फेसबुक किस तरह से झूठ और नफरत फैलाने का काम करती आयी है।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने कहा कि फेक न्यूज व नफरत को सोशल मीडिया के माध्यम से चुनाव में जीत हासिल करने के लिए फैलाया जा रहा है।राहुल गांधी ने कहा है कि बीजेपी व आरएसएस के लोग फेसबुक और वॉटसऐप को कंट्रोल कर रहे हैं। वॉल स्ट्रीट जर्नल ने अपने रिपोर्ट में बताया है कि फेसबुक की भारतीय कंटेंट हेड आंखी दास नफरत फैलाने वाले व फेक कंटेंट को रोकने में असफल रही है।

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर से फेसबुक मामले में भाजपा की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला किया है। राहुल गांधी ने कहा है कि पक्षपात व झूठी खबरों और नफरत-भरी बातों को हम कठिन संघर्ष से हासिल हुए लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ नहीं करने देंगे।

उन्होंने कहा कि अमेरिकी मीडिया एजेंसी वॉल स्ट्रीट जर्नल ने खुलासा किया है कि फेसबुक किस तरह से झूठ और नफ़रत फैलाने का काम करती आयी है और उस पर सभी भारतीयों को सवाल उठाना चाहिए।

इससे पहले फेसबुक मामले में राहुल गांधी ने भाजपा व RSS पर लगाया था ये आरोप-

बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी व आरएसएस पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि बीजेपी व आरएसएस के लोग फेसबुक और वॉटसऐप को कंट्रोल कर रहे हैं। 

इसके साथ ही राहुल गांधी ने कहा है कि बीजेपी व आरएसएस के लोग सोशल मीडिया के इन दो लोकप्रिय माध्यम को कंट्रोल कर फेक न्यूज को देश में फैलाते हैं। 

यही नहीं राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में यह भी कहा है कि फेक न्यूज व नफरत को सोशल मीडिया के माध्यम से चुनाव में जीत हासिल करने के लिए फैलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी मीडिया ने आखिरकार फेसबुक के इस सच्चाई को लोगों के सामने लाने का काम किया है। 

राहुल गांधी-नरेंद्र मोदी को छोड़कर देश की सेना पर सबको विश्वास है

इससे पहले भारत और चीन गतिरोध पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर फिर से निशाना साधा था। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी को छोड़कर देश की सेना पर सबको विश्वास है।

राहुल गांधी ने रविवार ( 16 अगस्त) की सुबह ट्वीट किया, हर कोई भारतीय सेना की क्षमता और वीरता में विश्वास करता है, पीएम को छोड़कर, जिनकी कायरता ने चीन को हमारी जमीन लेने की अनुमति दी। जिनके झूठ से यह सुनिश्चित होगा कि वे इसे बनाए रखेंगे।

राहुल गांधी ने शुक्रवार (14 अगस्त) किए अपने ट्वीट में कहा था, भारत सरकार लद्दाख में चीनी इरादों का सामना करने से डर रही है। जमीनी हकीकत संकेत दे रही है कि चीन तैयारी कर रहा है और मोर्चा साधे है। प्रधानमंत्री के व्यक्तिगत साहस की कमी और मीडिया की चुप्पी की भारत को बहुत भारी कीमत चुकानी होगी। 

टॅग्स :फेसबुकराहुल गांधीनरेंद्र मोदीइंडियाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा