लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: किसान आंदोलन के बीच 6 जून को राहुल करेंगे रैली, ट्वीट करके दी जानकारी

By स्वाति सिंह | Updated: June 2, 2018 15:35 IST

मध्य प्रदेश के मंदसौर हिंसा की बरसी पर भारत के कई राज्यों में किसानों ने शुक्रवार से 10 दिन तक 'गांव बंद' का ऐलान किया है।  

Open in App

मंदसौर, 2 जून: मध्य प्रदेस में चल रहे किसान आंदोलन कर रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने  6 जून को किसान रैली को संबोधित करने का ऐलान किया है।  इस बात की जानकारी राहुल ने ट्वीट करके दी है।  राहुल ने लिखा 'हमारे देश में हर रोज़ 35 किसान आत्महत्या करते हैं। कृषि क्षेत्र पर छाए संकट की तरफ़ केंद्र सरकार का ध्यान ले जाने के लिए किसान भाई 10 दिनों का आंदोलन करने पर मजबूर हैं। हमारे अन्नदाताओं की हक की लड़ाई में उनके साथ खड़े होने के लिए 6 जून को मंदसौर में किसान रैली को संबोधित करूंगा।'

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के मंदसौर हिंसा की बरसी पर भारत के कई राज्यों में किसानों ने शुक्रवार से 10 दिन तक 'गांव बंद' का ऐलान किया है।  अरसे से किसानों की मांग न पूरी होने पर उन्होंने यह कदम उठाया है।   बंद राज्यों में महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब समेत कई राज्यों के किसान शामिल हैं।  प्रदर्शन कर रहे किसानों ने आज सब्जियों, दूध और अन्य कृषि उत्पादों को सड़कों पर फेंक दिया और शहरों में इन पदार्थों की आपूर्ति रोक दिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस मध्य प्रदेश के मंदसौर में कड़ी सतर्कता बरत रही है। पिछले साल छह जून को किसानों के प्रदर्शन के दौरान यहां पुलिस गोलीबारी में छह कृषकों की मौत हो गई थी। 

बात दें कि किसान एकता मंच और राष्ट्रीय किसान महासंघ के बैनर तले एक से दस जून तक आपूर्ति रोकने का फैसला किया गया है। भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष बलबीर सिंह राजेवाल ने दावा किया कि पंजाब और अन्य राज्यों में किसानों की ओर से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। उन्होंने कहा, 'किसानों ने शहरों में बिक्री के लिए सब्जी, दूध और अन्य पदार्थ लाना बंद कर दिया है।' अपने अलग अंदाज के लिए मशहूर पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने फतेहगढ़ साहिब जिले के पट्टो गांव जाकर किसानों से दूध एवं सब्जी खरीदे। सिद्धू ने कहा, 'अगर देश को बचाना है तो कृषि क्षेत्र को बचाना प्राथमिकता में शामिल होना चाहिए।' उन्होंने कहा कि केंद्र की राजग सरकार अगर अपने चुनावी वादों को पूरा करती तो किसानों की हालत इतनी दयनीय नहीं होती। सिद्धू ने प्रदर्शन कर रहे किसानों को आश्वस्त किया कि पंजाब सरकार उनके प्रति सहानुभूति का भाव रखती है और उनके साथ खड़ी है। 

टॅग्स :राहुल गाँधीमध्य प्रदेशकिसान विरोध प्रदर्शन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतKerala swearing-in ceremony: केरल में शपथ ग्रहण समारोह, सतीशन लेंगे मुख्यमंत्री शपथ, कांग्रेस के 11 और आईयूएमएल के 5 विधायक बनेंगे मंत्री, 14 सदस्य नए चेहरे

राजनीति अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी