लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी बोले- आरएसएस की विचारधारा से सीधे संघर्ष के लिए कांग्रेस के युवा बाहर निकलें...

By शीलेष शर्मा | Updated: March 8, 2021 19:50 IST

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कुछ दिन पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर हमला किया था। 

Open in App
ठळक मुद्देज्योतिरादित्य सिंधिया का भी जिक्र किया।भाजपा में वह बैग बेंचर बन कर रह गये हैं।वह कांग्रेस में रहते तो मुख्यमंत्री बनते।

नई दिल्लीः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी के फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों का आह्वान किया कि वह आगे निकल कर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा से संघर्ष करने के लिए बाहर निकलें।

क्योंकि यह विचारधारा देश को खोखला कर रही है। संवैधानिक संस्थाओं में अपने लोगों को बैठकर ऐसा जाल बुनने में लगी है कि कोई भी सत्ता में आये, हो वही जो इनकी कार्यशैली सुनिश्चित करे। राहुल का साफ मानना था कि पार्टी के युवा संघटनों को लोगों के बीच जा कर यह बताना होगा ताकि वह सावधान हो सकें।

सूत्र बताते हैं कि उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया का भी जिक्र किया कथित रूप से यह कहते हुये कि यदि वह कांग्रेस में रहते तो मुख्यमंत्री बनते। भाजपा में वह बैग बेंचर बन कर रह गये हैं। भाजपा उनको कभी मुख्यमंत्री का पद नहीं सौंपेगी।

दूसरी तरफ सिंधिया को लेकर राहुल की टिप्पणी का यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष बी वी श्रीनिवास ने खंडन करते हुये लोकमत से बातचीत में कहा कि फ्रंटल संघटनों के पदाधिकारियों की बैठक में बोलते हुये राहुल ने सिंधिया पर कोई टिप्पणी तो दूर उनके नाम तक का उल्लेख नहीं किया।

उन्होंने दावा किया कि पूरी चर्चा का वीडिओ है जिसे सार्वजानिक किया जा सकता है ,राहुल का पूरा भाषण केवल आर एस एस की विचारधारा से कैसे लड़ा जाए और फ्रंटल संघटन उसमें क्या भूमिका निभा सकते हैं पर केंद्रित था। लेकिन पार्टी के जानकारों का मानना था कि सिंधिया के नाम पर की गयी टिप्पड़ी सचिन पायलट को इशारा थी कि वह प्रतीक्षा करें, मुख्यमंत्री का पद वह कांग्रेस में ही हासिल करेंगे।

इतिहास रचने और भविष्य संवारने में सक्षम हैं महिलाएं: राहुल

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सोमवार को कहा कि महिलाएं इतिहास रचने और भविष्य संवारने में सक्षम हैं। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘महिलाएं पूरे विनीत भाव से इतिहास रचने और भविष्य संवारने में सक्षम हैं। कोई अपको रोकने नहीं पाए।’’

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने महिला दिवस पर ट्वीट किया, ‘‘ महिलाओं की आवाज को ज्यादा से ज्यादा जगह मिलना महिला सशक्तिकरण की नींव है। जितनी ज्यादा महिला जनप्रतिनिधि, वकील, पायलट, उद्यमी, सैनिक, डॉक्टर, शिक्षक, लेखक, पत्रकार, खिलाड़ी, कलाकार...होंगी, ये दुनिया उतनी ही खूबसूरत और सशक्त लगेगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे गर्व है कि हमारे देश में स्थानीय निकायों में महिलाओं के नेतृत्व को कांग्रेस की नीतियों ने मजबूती दी। हमारे देश के महिला नेतृत्व ने दुनिया को दिखाया कि महिला सरपंच, मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री देश को कितना शक्तिशाली व सुंदर तरीके से नेतृत्व देती हैं।’’

कांग्रेस की महिला इकाई की अध्यक्ष सुष्मिता देव ने कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हम स्त्री-पुरुष और पीढ़ी की समानता को अपना लक्ष्य बनाएं। महिलाओं की भागीदारी के बिना कोई बदलाव नहीं हो सकता। समान स्वर, समान भागीदारी और समान अधिकार इसमें प्रमुख हैं।’’ 

टॅग्स :कांग्रेसराहुल गांधीज्योतिरादित्य सिंधियाआरएसएसमोहन भागवतभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा