लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में चुनाव से पहले मुश्किल में फंसी बीजेपी, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह

By हरीश गुप्ता | Updated: March 5, 2021 07:39 IST

पुडुचेरी चुनाव से पहले बीजेपी को उम्मीद थी कि उसे एन. आर. कांग्रेस का साथ मिलेगा। हालांकि, ऐसा होता नजर नहीं आ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देपुडुचेरी में विधानसभा चुनाव 6 अप्रैल को होना हैं, एक चरण में मतदानएन. आर. कांग्रेस के हाथ मिलाने में हिचकिचाहट ने चुनाव से ठीक पहले बढ़ाई है बीजेपी की मुश्किल बीजेपी द्वारा महागठबंधन में अन्नाद्रमुक को शामिल करने की कोशिशों पर एन. आर. कांग्रेस को आपत्ति

नई दिल्ली: भाजपा को पुडुचेरी विधानसभा चुनावों से पहले तमिल राजनीति के पेंच का सामना करना पड़ा है. अग्रणी पार्टी एन. आर. कांग्रेस उसके साथ हाथ मिलाने में हिचकिचा रही है. पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव 6 अप्रैल को होना हैं.

उल्लेखनीय है कि एन. आर. कांग्रेस के अध्यक्ष एन. रंगास्वामी ने कांग्रेस-डीएमके की सरकार को गिराने के लिए पिछले माह ही भाजपा के साथ हाथ मिलाया था. ऐसे में माना जा रहा था कि भाजपा के साथ उसे चुनाव गठबंधन में कोई ऐतराज नहीं होगा. भाजपा के लिए तमिल राजनीति में प्रवेश इससे आसान हो जाता.

विधानसभा चुनाव का ऐलान होते ही एन. आर. कांग्रेस ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. माना जा रहा है कि भाजपा द्वारा महागठबंधन में अन्नाद्रमुक को शामिल करने की कोशिशों पर उसे आपत्ति है. रंगास्वामी ने कहा है कि भाजपा के साथ गठबंधन से पहले वह कार्यकर्ताओं की राय जानना चाहेंगे.

भाजपा द्वारा मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार नहीं घोषित किए जाने से भी रंगास्वामी नाराज बताए जाते हैं. सूत्रों के मुताबिक भाजपा पुडुचेरी में 30 में से 18 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ना चाहती है. रंगास्वामी द्वारा अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी की भनक लगते ही भाजपा में मंथन तेज हो गया है.

भाजपा को पुडुचेरी में सत्ता में आने के लिए रंगास्वामी के साथ-साथ अन्नाद्रमुक का भी समर्थन चाहिए. इसके लिए वह अपनी सीटों की मांग को 18 से घटाकर 15 भी कर सकती है.

कर्नाटक भाजपा के उपाध्यक्ष निर्मल कुमार सुराणा पुडुचेरी में भाजपा के चुनाव प्रमुख हैं. वह इस मामले में केंद्रीय आलाकमान से जीवंत संपर्क में है. वैसे रंगास्वामी अगर भाजपा का साथ छोड़ते हैं तो चुनाव उनके लिए भी बहुत चुनौतीपूर्ण हो जाएगा.

टॅग्स :पुडुचेरी विधानसभा चुनावविधान सभा चुनाव 2021विधानसभा चुनावभारतीय जनता पार्टीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा