लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री पीयूष ने बोला राहुल गांधी पर हमला, कहा-आपकी तरह बिना काम के जीना नहीं सीखा

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 1, 2018 14:11 IST

राहुल ने ट्वीट में आरोप लगाया, 'पीयूष गोयल का 48 करोड़ रुपये का घोटाला जालसाजी, हितों के टकराव और लालच का मामला है।

Open in App

नई दिल्ली, 1 मईः कांग्रेस लगातार केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल पर कथित घोटाले के आरोपों को लेकर हमलावर है। इस बीच उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधा है, जिसमें उन्होंने बताया है कि हमने राहुल तरह बिना काम के जीना नहीं सीखा है। मैं भी कामदार हूं, नामदार नहीं। इससे पहले राहुल गांधी पीयूष गोयल से केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा मांग चुके हैं।

कंद्रीय मंत्री ने कहा, 'केंद्रीय मंत्री बनने और 26 मई 2014 से पहले मैं एक प्रोफेशनल चार्टेड अकाउंटेंट और इनवेस्टमेंट बैंकर था। आपके जैसा नहीं राहुल गांधी, आपकी तरह बिना काम के जीना नहीं सीखा। मैं भी एक कामदार हूं, न कि एक नामदार हूं।'

आपको बता दें कि राहुल गांधी मंगलवार को कथित 'घोटाले' का आरोप लगाए जाने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि यह 'जालसाजी और हितों के टकराव' का मामला है और ऐसे में गोयल को मंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। 

राहुल ने ट्वीट में आरोप लगाया, 'पीयूष गोयल का 48 करोड़ रुपये का घोटाला जालसाजी, हितों के टकराव और लालच का मामला है। सबूत सबके सामने हैं। इसके बावजूद मीडिया इस स्टोरी को नहीं छुएगा। गोयल को इस्तीफा देना चाहिए।' 

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने 28 अप्रैल को कुछ कागजात सार्वजनिक कर आरोप लगाया था कि बिजली मंत्री रहते हुए गोयल ने अपनी कंपनी एक निजी कारपोरेट समूह को एक हजार गुना अधिक कीमत पर बेची और अपनी संपत्ति के ब्यौरे में इसका उल्लेख नहीं किया। भाजपा ने उनके आरोप को खारिज किया है। 

टॅग्स :पीयूष गोयलराहुल गाँधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा