लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता हरीश रावत का दावा- लोकसभा चुनाव में असम के लोग BJP को नहीं देंगे वोट, यह बताई वजह

By भाषा | Updated: April 14, 2019 09:49 IST

अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) के महासचिव इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि राज्य में 11 अप्रैल को पांच सीटों पर हुए मतदान में कांग्रेस को अच्छे वोट मिले हैं।

Open in App

असम में कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत ने शनिवार को दावा किया कि लोकसभा चुनाव में असम के लोग भाजपा को वोट नहीं देंगे क्योंकि भगवा दल नागरिकता (संशोधन) विधेयक लाने पर अड़ा हुआ है। अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) के महासचिव इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि राज्य में 11 अप्रैल को पांच सीटों पर हुए मतदान में कांग्रेस को अच्छे वोट मिले हैं।राज्य में पांचों सीटों पर कांग्रेस की जीत को लेकर आश्वस्त नेता ने कहा, ‘‘ मौके से मिली रिपोर्टों के अनुसार असम के लोगों ने भाजपा के खिलाफ वोट दिया है क्योंकि वे पार्टी को असंवैधानिक विधेयक लाने के लिए दंडित करना चाहते हैं।’’रावत ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह चलन दूसरे (18 अप्रैल) और तीसरे चरण (23 अप्रैल) में भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा, ‘‘ हमारे अध्यक्ष राहुल गांधी कहते आ रहे हैं कि अगर हम सत्ता में आए तो हम विधेयक को कूड़ेदान में फेंक देंगे। हमने अपने घोषणापत्र में भी इसे स्पष्ट किया है।’’

रावत ने दावा किया, ‘‘क्योंकि लोग विधेयक का विरोध कर रहे हैं इसलिए मुझे नहीं लगता कि इस बार भाजपा जीतेगी।’’ उन्होंने कहा कि असम में कांग्रेस 14 में से 10 सीट हासिल करेगी। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावहरीश रावतकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)असम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा