लाइव न्यूज़ :

रजनीकांत ने ठोंकी ताल, 'अगले विधानसभा में पार्टी के साथ उतरूंगा, सभी सीटों पर लड़ेंगे हमारे प्रत्याशी'

By खबरीलाल जनार्दन | Updated: December 31, 2017 10:33 IST

सुपरस्टार ने कहा इस वक्त अगर मैं राजनीति में नहीं आया तो खुद को दोषी महसूस करूंगा।

Open in App

सुपरस्टार रजनीकांत ने राजनीति में आने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा, 'मेरा राजनीति में आना निश्चित है। इस वक्त अगर मैं राजनीति में नहीं आया तो खुद को दोषी महसूस करूंगा।' उन्होंने साल की विदाई के लिए रखे गए एक आयोजन में रविवार सुबह श्री राघवेंद्र कल्याण मंडपम में यह घोषणा की। 

रजनीकांत के मुताबिक, 'इस वक्त मेरा राजनीति में आना आज की सबसे बड़ी जरूरत है। अगर मैं ऐसा नहीं करता हूं तो तमिलानाडु के लोगों का दोषी होऊंगा। इस वक्त तमिलनाडु की राजनीति की दशा बेहद खराब हो गई है। भारत के सारे प्रदेश हमारी राजनैतिक हालतों पर मजाक बना रहे हैं। अगर इस वक्त मैं राजनीति में नहीं आया तो यह उन लोगों के साथ धोखा होगा, जो मुझे चाहते हैं।'

रजनीकांत की पार्टी के हैं ये तीन मंत्र

रजनीकांत बाकयदे अपनी पार्टी बनाने जा रहे हैं। वह किसी मौजूदा पार्टी का हिस्सा नहीं होंगे। अपनी पार्टी बनाकर वह राजनीति में एंट्री करेंगे। अभी उनकी पार्टी का नाम व अन्य चीजें तय नहीं हुई है। लेकिन रजनीकांत ने कहा, 'मेरी पार्टी के तीन मंत्र होंगे, सच्चाई, मेहनत और विकास'।

तमिलनाडु की हर सीट पर होंगे रजनीकांत के उम्मीदवार

रजनीकांत ने साफ कर दिया है, उनकी पार्टी अगले विधानसभा चुनावों में तमिलनाडु की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। रजनीकांत ने कहा, 'मेरी पार्टी मुख्य रूप से जहां भी सत्ता का दुरुपोयग होगा, उसके खिलाफ खड़ी होगी। इस वक्त चारों ओर भ्रष्टाचार है, राजनीति का सिर्फ नाटक हो रहा है। ऐसे में किसी पार्टी के साथ जाना ठीक नहीं है।'

रजनीकांत के मुताबिक, 'हमारी पार्टी अगले चुनावों में सभी 234 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। ताकि राजनीति के नाम पर जो पैसा हमसे लूटा जा रहा है उस पर लगाम लगे। राजनीति के नाम पर चल रही लूट को जड़ से खत्म करने की जरूरत है।

18 जिलों की यात्रा के बाद लिया फैसला

साल 2018 के आगमन पर रजनीकांत की राजनीति में आने की खबरों पर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। उधर, रजनीकांत 18 जिलों की यात्रा कर रहे थे। उन्होंने छह दिनों तक प्रदेश की यात्रा की। इस दौरान उन्होंने हर रोज करीब हजार लोगों से मिले। इसके बाद उन्होंने राजनीति में उतरने का फैसला किया।

रजनीकांत इस वक्त 67 साल के हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 2.0 इस साल अप्रैल में सिनेमाघरों में आएगी। उनकी दूसरी फिल्म 'काला' भी इसी साल रिलीज होने की उम्मीद है।

टॅग्स :रजनीकांततमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

क्राइम अलर्ट4 दोस्त मिले और कई घंटे तक पीते रहे?, 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियर मणि कुमार ने 6 कैन बीयर और पुष्पराज ने 5 कैन बीयर पी, शराब पीने के बाद खाना गले में फंसने से मौत

क्रिकेटन्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, पसली में फ्रैक्चर और 40 दिन के लिए बाहर साई सुदर्शन

भारतउत्तर और दक्षिण भारत के मध्य एकता के सेतु सुब्रमण्यम भारती

क्राइम अलर्टपति से अलग होकर महिला छात्रावास में रह रही थी पत्नी, मिलने के बहाने से हॉस्टल गया और कहासुनी के बाद दरांती से काटा, शव के साथ सेल्फी ले व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला, वीडियो

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा