कांग्रेस को छोड़कर बीजेपी में आए MLA को 6 घंटे में मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा, बनाया गया निगम अध्यक्ष

By शिवअनुराग पटैरया | Published: July 12, 2020 09:22 PM2020-07-12T21:22:22+5:302020-07-12T21:22:22+5:30

विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आने के बाद अब राज्य विधानसभा में कांग्रेस की सदस्य संख्या 92 से घटकर 91 रह गई है।

MLA, who came to BJP except Congress, got cabinet minister status in 6 hours, made corporation president | कांग्रेस को छोड़कर बीजेपी में आए MLA को 6 घंटे में मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा, बनाया गया निगम अध्यक्ष

कांग्रेस विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी भाजपा में शामिल (फाइल फोटो)

Highlightsमध्य प्रदेश विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी सदस्य संख्या 107 है।प्रदीप जायसवाल को मध्य प्रदेश स्टेट माइनिंग कॉर्पोरेशन का अध्यक्ष बना दिया गया।सूत्रों के अनुसार आने वाले दिनों में निगम मंडलों में कुछ और नियुक्तियां हो सकती हैं।

भोपाल: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के बड़ा मलहरा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी कांग्रेस और विधानसभा की सदस्यता  और  से इस्तीफा  देने  के लगभग 6 घंटे बाद ही  केबिनेट मंत्री के दर्जे के साथ नागरिक आपूर्ति निगम का अध्यक्ष बन गए।    

प्रद्युम्न सिंह लोधी के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आने के बाद अब राज्य विधानसभा में कांग्रेस की सदस्य संख्या 92 से घटकर 91 रह गई है। वहीं, प्रदेश विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी सदस्य संख्या 107 है।

प्रद्युम्न सिंह लोधी  के साथ ही आज कमलनाथ सरकार में खनिज संसाधन मंत्री रहे प्रदीप जायसवाल को मध्य प्रदेश स्टेट माइनिंग कॉर्पोरेशन का अध्यक्ष बना दिया गया।

उन्हें भी प्रद्युम्न सिंह की तरह ही कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है।  गत मार्च माह में जब कमलनाथ सरकार  अस्थिरता के दौर में थी उस समय निर्दलीय विधायक प्रदीप जायसवाल ने भाजपा के साथ खड़े  होते हुए कहा था , वह सत्ता में आ रही भाजपा के साथ रहेंगे।

बताया जा रहा है कि इसी के इनाम के तौर पर  उन्हें  स्टेट माइनिंग कॉरपोरेशन का अध्यक्ष बनाया गया है। सूत्रों के अनुसार आने वाले दिनों में निगम मंडलों में कुछ और नियुक्तियां हो सकती हैं।

इनमें सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए  पूर्व विधायकों  के साथ ही  सरकार बनाने में भाजपा का साथ देने वाले निर्दलीय ,बसपा और सपा के  विधायक भी  हो सकते हैं।

Web Title: MLA, who came to BJP except Congress, got cabinet minister status in 6 hours, made corporation president

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे