लाइव न्यूज़ :

किसान महापंचायतः प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर किया हमला, कहा-मथुरा की धरती अहंकार को तोड़ती है...

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 23, 2021 16:00 IST

उत्तर प्रदेश के मथुरा में कांग्रेस महासचिव एवं उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने किसान रैली को संबोधित किया। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस तीनों नए कृषि कानूनों को लेकर पंचायत कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देकिसान खुद्दार हैं, इस लड़ाई में किसानों के साथ रहूंगी, गद्दारी नहीं करूंगी।प्रधानमंत्री मोदी ने भी किसानों को आश्‍वासन दिया है कि एमएसपी जारी रहेगी।किसानों की लड़ाई में साथ निभाने का वादा किया।

मथुराःउत्तर प्रदेश के सहारनपुर और बिजनौर के बाद कांग्रेस ने मथुरा में किसान महापंचायत किया। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने मोदी सरकार पर हमला बोला। 

प्रियंका गांधी ने मथुरा में सौंख रोड पर पालीखेड़ा गांव के मैदान में आयोजित होने वाली सभा को संबोधित की। किसान रैली में शामिल हुईं। किसानों के आंदोलन के समर्थन में तथा केंद्र सरकार के तीनों नए कृषि कानूनों की वापसी के लिए आयोजित जनसभा को संबोधित किया।

बृजभूमि मथुरा में पहुंचने पर किसानों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी को को स्मृति चिन्ह के रूप में हल भेंट किया। कांग्रेस पार्टी किसानों की हर समस्या का हल निकालने के लिए प्रतिबद्ध है, संघर्षरत है। प्रियंका ने कहा कि हम किसान के साथ हैं और मथुरा की धरती अहंकार को तोड़ती है। कृष्ण और कंस का जिक्र किया। 

कांग्रेस नेता ने केंद्र और राज्य सरकार का विवेक मर चुका है। भगवान कृष्ण मामा कंस की तरह इनका भी अहंकार खत्म करेंगे। प्रियंका ने कहा, ‘‘उन्हें यह नहीं समझ नहीं आ रहा है कि जो जवान देश की सीमा को सुरक्षित रखता है वह (भी) किसान का बेटा है।’’

प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए, प्रियंका ने दावा किया कि नये कृषि कानूनों से सरकारी 'मंडियों' और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) प्रणाली खत्म हो जायेगी। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘आपके अधिकार भी समाप्त हो जाएंगे। जिस तरह से उन्होंने पूरे देश को अपने दो-तीन मित्रों को बेच दिया है, उसी तरह से वह आपको (किसानों), आपकी जमीन को अपने खरबपति दोस्‍तों की कमाई का जरिया बनाना चाहते हैं।''

उन्होंने कहा, ‘‘2018 में आपको डीजल 60 रुपये में मिलता था लेकिन आज 80 से 90 रुपये में मिल रहा है, बिजली का बिल बढ़ गया है और गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ती जा रही है लेकिन आपको अपने गन्ने का दाम नहीं मिल रहा है, इसकी कीमत वही है।''

उन्‍होंने कहा, ‘‘भाजपा सरकार ने पिछले साल डीजल पर कर लगाकर 3.5 लाख करोड़ रुपये कमाए, मैं पूछना चाहती हूं कि पैसा कहां गया।’’ तीनों कृषि कानूनों को पूरी तरह निरस्‍त करने और न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य पर कानूनी गारंटी की मांग को लेकर 28 नवंबर से ही पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश के किसान दिल्‍ली के टीकरी, सिंघू और गाजीपुर बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे हैं।

सरकार ने इन आरोपों का खंडन किया है कि वह एमएसपी और मंडी प्रणाली को समाप्‍त करने की कोशिश कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने भी किसानों को आश्‍वासन दिया है कि एमएसपी जारी रहेगी। तीनों कृषि कानूनों को पूरी तरह निरस्‍त करने और न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य पर कानूनी गारंटी की मांग को लेकर 28 नवंबर से ही पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश के किसान दिल्‍ली के टीकरी, सिंघू और गाजीपुर बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे हैं।

टॅग्स :प्रियंका गांधीकांग्रेसकिसान आंदोलननरेंद्र मोदीउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथभारतीय जनता पार्टीमथुरा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा