लाइव न्यूज़ :

पालघर की घटनाः महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार बोले- ‘मानवता पर धब्बा’, दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी

By भाषा | Updated: April 21, 2020 19:14 IST

बीजेपी नेता शाहनवाज़ हुसैन ने कहा कि जिस तरह से पालघर में दो संतों और उनके ड्राइवर की हत्या हुई यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है क्योंकि संतों का कोई कसूर नहीं था। पुलिस की मौजूदगी में हत्या होना यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है और इसका पूरे देश में विरोध, गम और गुस्सा है। 

Open in App
ठळक मुद्देपवार ने कहा कि मामले में सीआईडी की जांच चल रही है और 100 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है।तीनों लॉकडाउन के दौरान एक अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए गुजरात में सूरत जा रहे थे।

मुंबईः पिछले सप्ताह पालघर में भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या किये जाने की घटना को ‘मानवता पर धब्बा’ बताते हुए महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने मंगलवार को कहा कि दोषियों को कानून के अनुसार कड़ी सजा मिलेगी।

पवार ने कहा कि मामले में सीआईडी की जांच चल रही है और 100 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पड़ोसी पालघर जिले के कासा थानांतर्गत बृहस्पतिवार को भीड़ ने दो साधुओं और उनके ड्राइवर की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

तीनों लॉकडाउन के दौरान एक अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए गुजरात में सूरत जा रहे थे। पवार के हवाले से एक बयान में कहा गया, ‘‘पालघर की घटना मानवता पर धब्बा है। यह निंदनीय है।’’ उन्होंने लॉकडाउन पर कहा कि अगर लोग डब्ल्यूएचओ के प्रमुख की इस चेतावनी को गलत साबित करना चाहते हैं कि कोरोना वायरस फैलने के मामले में ‘‘आगे और खराब समय आने वाला है’’ तो उन्हें घरों में रहना चाहिए और गैर जिम्मेदाराना बर्ताव नहीं करना चाहिए।

पवार ने कहा कि मुंबई, पुणे, ठाणे और मालेगांव में कोविड-19 के रोगियों की बढ़ती संख्या चिंता की बात है। उन्होंने मुंबई में 53 मीडियाकर्मियों के संक्रमित होने पर भी चिंता प्रकट की। उन्होंने कहा, ‘‘लोग अब भी बिना वजह सड़कों पर उतर रहे हैं। वे खुद को और परिवार के सदस्यों की जिंदगी को खतरे में डाल रहे हैं। यह रुकना चाहिए।’’ पवार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे, डॉक्टरों और पुलिस की अपीलों के अनुरूप सामाजिक दूरी बनाकर रखने के नियम का सही तरह से पालन होना चाहिए। 

टॅग्स :पालघरअजित पवारउद्धव ठाकरेउद्धव ठाकरे सरकारशरद पवारमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्टप्यार के खिलाफ परिवार, प्रेमिका के परिवार ने बुलाया, पेड़ से बांधकर जमकर कूटा, मोबाइल-दोपहिया छीना, प्रेमी ज्ञानेश्वर कोकाटे ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा