लाइव न्यूज़ :

शिवसेना को सीएम पद से एनसीपी को परेशानी नहीं, नवाब मलिक बोले, 'शिवसेना का अपमान हुआ, उनके स्वाभिमान की जिम्मेदारी हमारी'

By विनीत कुमार | Updated: November 15, 2019 11:28 IST

नसीपी ने संकेत दिया है कि उसे शिवसेना को सीएम पद सौंपने से कोई परेशानी नहीं है। हालांकि, यह पद पांच साल का होगा या फिर केवल ढाई साल का, इसे लेकर तस्वीर अब भी पूरी तरह साफ नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देएनसीपी का संकेत, शिवसेना को गठबंधन सरकार में दिया जा सकता है सीएम पदनवाब मलिक ने कहा- 'शिवसेना का अपमान किया गया, उनका स्वाभिमान बनाये रखना हमारी जिम्मेदारी'

महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन के बीच शिवसेना, नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर रजामंदी की भी खबरें आने लगी हैं। सूत्रों के अनुसार तीनों पार्टियों के बीच कॉमन मिनिमम प्रोग्राम को लेकर ड्राफ्ट तैयार है।

इन सभी के बीच एनसीपी ने एक संकेत ये भी दे दिया है कि उसे शिवसेना को सीएम पद सौंपने से कोई परेशानी नहीं है। हालांकि, शिवसेना के पास सीएम पद पूरे पांच साल के लिए होगा या फिर ढाई-ढाई साल के फॉर्मूले की एनसीपी मांग करेगी। इस बारे में अभी कोई खुलासा नहीं हो सकता है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार एनसीपी के नेता नवाब मलिक ने कहा, 'सवाल बार-बार पूछा जा रहा है कि शिवसेना का सीएम होगा क्या? सीएम के पोस्ट को लेकर ही शिवसेना-बीजेपी के बीच विवाद हुआ तो निश्चित रूप से सीएम शिवसेना का होगा शिवसेना को अपमानित किया गया है। उनका स्वाभिमान बनाये रखना हमारी जिम्मेदारी बनती है।'

इससे पहले शिवसेना नेता संजय राउत का भी बयान सामने आया जिसमें उन्होंने एक बार फिर सीएम शिवसेना का ही होने की बात दोहराई। हालांकि, उन्होंने भी पूरी तस्वीर साफ नहीं की। संजय राउत से जब सवाल पूछा गया कि क्या शिवसेना का सीएम 5 साल के लिए होगा, या फिर ढाई साल के लिए, इस पर उन्होंने कहा- 'हम तो चाहते हैं कि आने वाले 25 साल तक शिनसेना का सीएम रहे, आप 5 साल की बात क्यों करते हो।'

संजय राउत ने साथ ही कहा, 'देश की आजादी में कांग्रेस का योगदान रहा है और हम सभी को साथ लेकर चलेंगे। कॉमन मिनिमम प्रोग्राम राज्य के हित के लिए बना है। अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार भी इसी पर आधारित थी।'

टॅग्स :महाराष्ट्रशिव सेनाराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीकांग्रेसशरद पवारसंजय राउत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा