लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: कांग्रेस को संजय निरुपम ने फिर किया आगाह, पूछा- 'क्या हम भविष्य में शिवसेना के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे?'

By एएनआई | Updated: November 11, 2019 12:59 IST

इससे पहले निरुपम ने शनिवार को भी शिवसेना के साथ गठबंधन को लेकर कांग्रेस को चेतावनी दी थी और इस कदम को विनाशकारी करार दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में शिवसेना को समर्थन देने की अटकलों पर संजय निरुपम ने कांग्रेस को चेतायानिरुपम ने कहा- जल्द महाराष्ट्र को फिर देखना पड़ सकता है एक और चुनाव

महाराष्ट्र में शिवसेना और बीजेपी के बीच जारी गतिरोध के बीच कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने आशंका जताई है कि जल्द ही राज्य को एक बार फिर चुनाव देखना पड़ सकता है। साथ ही संजय निरुपम ने पूछा कि अगर चुनाव हुए तो कांग्रेस क्या शिवसेना के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। दरअसल, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) और शिवसेना ने महाराष्ट्र में सरकार बनाने के संभावित गठबंधन के संकेत दिए हैं। 

हालांकि, शिवसेना और एनसीपी की सरकार महाराष्ट्र में तभी बन सकेगी जब कांग्रेस भी इस गठबंधन का साथ दे। इन तमाम राजनीतिक संभावनाओं के बीच संजय निरुपम ने सोमवार को ट्वीट किया, 'कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन सरकार बनाता है और कैसे? महाराष्ट्र में लेकिन राजनीतिक अस्थिरता से इनकार नहीं किया जा सकता। जल्दी चुनावों के लिए तैयार हो जाना चाहिए। यह 2020 में हो सकता है। क्या हम शिवसेना के साथ चुनाव में साझेदारी कर सकते हैं?'

इससे पहले निरुपम ने शनिवार को भी शिवसेना के साथ गठबंधन को लेकर कांग्रेस को चेतावनी दी थी और इस कदम को विनाशकारी करार दिया था। बता दें कि शिवसेना सांसद अरविंद सावंत ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के मंत्रिमंडल से इस्तीफे की घोषणा कर दी है।

बीजेपी ने रविवार को साफ कर दिया था कि वह महाराष्ट्र में सरकार बनाने में सक्षम नहीं है। वहीं, एनसीपी ने राज्य में शिव सेना की अगुआई वाली सरकार को अपना समर्थन देने के लिए कुछ शर्तें रख दी। इसमें एनडीए के साथ संबंध को तोड़ने की बात सबसे अहम थी।

गौरतलब है कि पिछले महीने आये महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों में बीजेपी के हिस्से 105 सीटें आईं हैं। वहीं, शिवसेना को 56 सीटें मिली है। दोनों पार्टियों ने मिलकर चुनाव लड़ा था लेकिन बाद में शिवसेना के 50-50 के फॉर्मूले ने पेंच उलझा दिया। शिवसेना ने ये भी मांग रखी थी कि दोनों पार्टियों को ढाई-ढाई साल सरकार चलाने का मौका मिले। बहरहाल, इसके अलावा चुनाव में एनसीपी को 54, कांग्रेस को 44 सीटें हासिल हुई हैं।

टॅग्स :शिव सेनासंजय निरुपममहाराष्ट्रविधानसभा चुनावमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

राजनीति अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण