लाइव न्यूज़ :

उद्धव ठाकरे ने भरा नामांकन, पहली बार चुने जाएंगे किसी सदन के सदस्य, 21मई को है चुनाव

By निखिल वर्मा | Updated: May 11, 2020 12:44 IST

महाराष्ट्र विधान परिषद के आगामी चुनाव से मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को विधायक के रूप में अपना चुनावी करियर शुरू करने का मौका मिलेगा.

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना ने इन चुनावों में ठाकरे और परिषद की उपाध्यक्ष नीलम गोरे को खड़ा करने का फैसला किया है। राज्य विधान में 288 सीटें हैं जिसमें भाजपा 105 विधायकों के साथ सबसे बड़ी पार्टी है। इसके बाद शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस के क्रमश: 56, 54 और 44 विधायक हैं।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने 21 मई को होने वाले विधान परिषद के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान उनकी पत्नी और बेटे आदित्य ठाकरे मौजूद रहे। ठाकरे न तो विधानसभा के सदस्य हैं और न ही विधान परिषद के इसलिए उन्हें किसी एक सदन की सदस्यता हासिल करनी जरूरी है। संविधान के अनुसार पद ग्रहण करने के छह माह के भीतर उनका विधानसभा या विधान परिषद दोनों में से किसी एक का सदस्य निर्वाचित होना जरूरी है और ऐसा नहीं कर पाने की हालत में उन्हें पद त्यागना होगा।

कांग्रेस ने रविवार को घोषणा की कि उसने 21 मई को महाराष्ट्र विधान परिषद की नौ सीटों पर होने वाले चुनाव में दो में से एक उम्मीदवार का नाम वापस ले लिया है, इसके साथ ही मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का विधान परिषद का सदस्य चुना जाना तय हो गया है।

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष बालासाहेब थोराट ने कहा, ''हमने विधान परिषद चुनाव के दो उम्मीदवारों में से एक का नाम वापस लेने का फैसला किया है, जिसका मतलब है कि एमवीए (शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस का महा विकास आघाड़ी) नौ में से पांच सीटों पर उम्मीदवार उतारेगा।''

भाजपा ने चार उम्मीदवार उतारे हैं। भाजपा चारों सीटें जीत सकती है क्योंकि उसके पास विधानसभा में 105 सदस्य हैं और 11 सदस्य छोटे दलों के हैं तथा कुछ निर्दलीय हैं जो भाजपा का समर्थन कर रहे हैं। एक उम्मीदवार को जीतने के लिए 29 मतों की आवश्यकता है।

टॅग्स :उद्धव ठाकरेमहाराष्ट्रशिव सेनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतढोंगी बाबा से जब नेता मिलें, ‘करेला नीम चढ़ा’ हो जाता है !

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

क्राइम अलर्टमहाराष्ट्र बजट सत्र के दौरान बड़ी सुरक्षा चूक मामला: नकली विधान भवन पास रैकेट का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

राजनीति अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा