लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा-कमलनाथ सरकार ने भ्रम फैलाकर बंद की थी शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण योजना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 28, 2020 17:18 IST

गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री मिश्रा ने पूर्व सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व की कमलनाथ सरकार में बैंक बर्बाद हो गए है कह कर भ्रम फैलाया था, लेकिन सच्चाई सबके सामने है। कांग्रेस की सरकार ने शून्य प्रतिशत ब्याज की योजना बंद कर दी थी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फिर योजना चालू कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देनरोत्तम मिश्रा ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर सहकारी बैंकों के माध्यम से फिर से लोन देने की सुविधा शुरू की है। सरकार द्वारा दोबारा शुरू की गई इस व्यवस्था से किसान बैंक जा कर सीधे लोन ले सकेंगे।

भोपाल: मध्य प्रदेश  के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री डा नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर सहकारी बैंकों के माध्यम से फिर से लोन देने की सुविधा शुरू की है। सरकार द्वारा दोबारा शुरू की गई इस व्यवस्था से किसान बैंक जा कर सीधे लोन ले सकेंगे।

उन्होंने कमलनाथ सरकार पर आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सरकार ने बैंकों के बर्बाद होने का भ्रम फैलाकर किसानों को भी चिंतित कर दिया था।

गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री मिश्रा ने पूर्व सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व की कमलनाथ सरकार में बैंक बर्बाद हो गए है कह कर भ्रम फैलाया था, लेकिन सच्चाई सबके सामने है। कांग्रेस की सरकार ने शून्य प्रतिशत ब्याज की योजना बंद कर दी थी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फिर योजना चालू कर दी है।

झूठे दावे कर रही शिवराज सरकार: पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी को लेकर कहा कि शिवराज सरकार खरीदी के झूठे दावे कर रही है। किसान परेशान हो रहा है। आगर मालवा जिले में किसान की मौत को लेकर उन्होंने कहा कि अपनी फसल बेचने के लिए किसान पे्रम सिंह चार दिन घूमता रहा और अव्यवस्थाओं के चलते उसकी मौत हो गई।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि शिवराज सिंह आप समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के भले बड़े-बड़े दावे करें, खूब आंकड़े जारी करे, लेकिन सच्चाई इसके विपरीत है। आज किसान को अपनी उपज बेचने के लिए काफी परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि उपार्जन केंद्रो पर कही बारदान की कमी है, कही तुलाई की व्यवस्था नहीं है, कई परिवहन नहीं होने से काम बंद पड़ा है, किसानों को एसएमएस भेजकर बुलाया लिया जाता है।  कमलनाथ ने कहा कि चार-चार दिन भीषण गर्मी में किसान अपनी उपज बेचने के लिए भूखा प्यासा कई किलोमीटर लंबी लाइन में लगा हुआ है, उनकी कोई सुध लेने वाला नहीं है।

टॅग्स :कमलनाथमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा