लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश: दीपक सक्सेना बने प्रोटेम स्पीकर, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

By राजेंद्र पाराशर | Updated: January 2, 2019 20:15 IST

शपथ ग्रहण समारोह के पूर्व विधानसभा पहुंचकर दीपक सक्सेना ने विधायक पद की सभी औपचारिकताएं पूर्ण की।  इस अवसर पर प्रमुख सचिव विधानसभा अवधेश प्रताप सिंह ने उनका स्वागत भी किया।

Open in App

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक दीपक सक्सेना को आज राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ दिलाई।  इस अवसर पर मुख्यमंत्री कमलनाथ, मंत्री आरिफ अकील, राजवर्धन सिंह, उमंग सिंगार सहित अन्य मंत्री उपस्थित थे।  विधानसभा के प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह ने समारोह का संचालन किया। 

राजभवन में आज छिंदवाड़ा से चार बार विधायक बने दीपक सक्सेना को राज्यपाल ने 15 वीं विधानसभा के लिए प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई।  शपथ ग्रहण समारोह के पूर्व विधानसभा पहुंचकर दीपक सक्सेना ने विधायक पद की सभी औपचारिकताएं पूर्ण की।  इस अवसर पर प्रमुख सचिव विधानसभा अवधेश प्रताप सिंह ने उनका स्वागत भी किया।  सक्सेना अब राज्य विधानसभा के 7 जनवरी से शुरु होने वाले सत्र में सभी विधायकों का विधायक पद की शपथ दिलाएंगे।  प्रोटेम स्पीकर ही नए विधायकों को शपथ दिलाते हैं। 

सक्सेना पहली बार 1993 में पहली बार विधायक बनकर विधानसभा पहुंचे थे।  तब दिग्विजय सिंह के मुख्यमंत्रित्व काल में उन्हें राज्यमंत्री बनाया गया था।  इसके बाद 1998 में उन्हें फिर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग का मंत्री बनाया गया था।  इसके बाद वे 2003 के विधानसभा चुनाव में हार गए थे, लेकिन 2008 के विधानसभा चुनाव में वे फिर विधायक बने। 

कमलनाथ के लिए छोड़ेंगे छिंदवाड़ा

दीपक सक्सेना के प्रोटेम स्पीकर बनने के बाद अब इस बात की चर्चाओं ने जोर पकड़ा है कि वे मुख्यमंत्री कमलनाथ के लिए छिंदवाड़ा विधायक पद से इस्तीफा दे सकते हैं।  माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री की सबसे करीबी होने के चलते वे ऐसा कर सकते हैं।  

हालांकि मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बीते दिनों छिंदवाड़ा में सौंसर विधानसभा क्षेत्र के मतदाता होने का उल्लेख करते हुए इस बात के संकेत दिए थे कि वे सौंसर से उपचुनाव लड़ सकते हैं।  

मगर यह माना जा रहा है कि सक्सेना का नाम अचानक प्रोटेम स्पीकर के लिए आना नाथ की कोई रणनीति का ही हिस्सा है।  वैसे सक्सेना छिंदवाड़ा में आभार रैली के दौरान नाथ के लिए अपनी सीट छोड़ने की बात कह चुके थे। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशकमलनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

राजनीति अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos