लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: विधायक दल ने पारित किया प्रस्ताव- ज्योतिरादित्य सिंधिया को निष्कासित करने पर सोनिया गांधी को जताया आभार

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: March 11, 2020 01:04 IST

बैठक में पास किए गए प्रस्ताव में कहा गया, ''कांग्रेस विधायक दल उस दुर्भाग्यपूर्ण तरीके की निंदा करता है जिसमें ज्योतिरादित्य सिंधिया की व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं को तुष्ट करते हुए लोगों के जनादेश का अपमान करने का प्रयास किया गया है।''

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस पार्टी से ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस्तीफे के बाद मंगलवार (10 मार्च) को भोपाल में पार्टी के विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें सिंधिया को लेकर एक प्रस्ताव पारित किया गया। विधायक दल ने प्रस्ताव में कहा, ''हम सर्वसम्मति से कांग्रेस अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हैं कि उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से ज्योतिरादित्य सिंधिया को निष्कासित कर दिया।''

कांग्रेस पार्टी से ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस्तीफे के बाद मंगलवार (10 मार्च) को भोपाल में पार्टी के विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें सिंधिया को लेकर एक प्रस्ताव पारित किया गया। विधायक दल ने प्रस्ताव में कहा, ''हम सर्वसम्मति से कांग्रेस अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हैं कि उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से ज्योतिरादित्य सिंधिया को निष्कासित कर दिया।''

बैठक में पास किए गए प्रस्ताव में कहा गया, ''कांग्रेस विधायक दल उस दुर्भाग्यपूर्ण तरीके की निंदा करता है जिसमें ज्योतिरादित्य सिंधिया की व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं को तुष्ट करते हुए लोगों के जनादेश का अपमान करने का प्रयास किया गया है।''

इस बीच मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा, ''चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। हम अपना बहुमत साबित करेंगे। हमारी सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी।''

मध्य प्रदेश के सियासत के नाटकीय घटनाक्रम को देखते हुए कांग्रेस ने सरकार को बरकरार रखने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी के नेता सज्जन सिंह वर्मा और डॉक्टर गोविंद सिंह मंगलवार रात को ही बेंगलुरु के लिए रवाना हो गए। वे पार्टी के 19 बागी विधायकों से मिलेंगे और उन्हें पार्टी में वापस लाने के लिए मनाने की कोशिश करेंगे।''

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिंधिया के साथ पार्टी के 22 विधायकों ने भी इस्तीफा दिया है। इस बीच यह भी खबर है कि पार्टी नेता बुधवार को जयपुर जाएंगे। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा