लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश भाजपा में तनाव, ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर थम नहीं रही नाराजगी, मंत्रिपरिषद को लेकर असंतोष

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: July 6, 2020 17:20 IST

प्रदेश के पूर्व अजय विश्नोई लगातार सिंधिया और उनके समर्थक मंत्रियों को लेकर कटाक्ष कर रहे हैं. विश्नोई ने मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के समक्ष विस्तार में जबलपुर और रीवा संभाग की अपेक्षा को लेकर अपत्ति दर्ज कराई.

Open in App
ठळक मुद्देपत्र में कहा कि जबलपुर ओर रीवा संभाग के नागरिकों में मंत्रिपरिषद को लेकर असंतोष है, जो स्वभाविक है. आपकी मजबूरी में समझ सकता हूं. विश्नोई के अलावा ज्योतिरादित्य सिंधिया के खुद के शहर ग्वालियर में भी सब कुछ ठीक नही चल रहा है. ग्वालियर के सांसद और भाजपा के पुराने नेता विवेक नारायण शेजवलकर भी सिंधिया को लेकर असंतुष्ष्ट बताए जा रहे हैं.

भोपालः मध्य प्रदेश भाजपा की राजनीति में ज्योतिरादित्य सिंधिया की इंट्री को लेकर सब कुछ ठीक ठाक नही चल रहा है. मध्य प्रदेश भाजपा के तमाम नेता, पार्टी सिंधिया को लेकर असहज महसूस कर रहे हैं.

प्रदेश के पूर्व अजय विश्नोई लगातार सिंधिया और उनके समर्थक मंत्रियों को लेकर कटाक्ष कर रहे हैं. विश्नोई ने मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के समक्ष विस्तार में जबलपुर और रीवा संभाग की अपेक्षा को लेकर अपत्ति दर्ज कराई.

उन्होंने पत्र में कहा कि जबलपुर ओर रीवा संभाग के नागरिकों में मंत्रिपरिषद को लेकर असंतोष है, जो स्वभाविक है. आपकी मजबूरी में समझ सकता हूं. आमजन नहीं. मेरा अनुरोध है कि आप जबलपुर और रीवा जिलों का प्रभार ले लेवें. इससे लोगों की नाराजगी दूर हो जाएगी. इसके पहले दिग्विजय सिंह भी, मुख्यमंत्री रहते हुए जबलपुर के प्रभारी रह चुके हैं.

इसके बाद अजय विश्नोई ने यह कहकर सिंधिया समर्थक मंत्रियों पर हमला किया कि जिन मंत्रियों को चुनाव में जाना है उनको बिना विभााग का रखा जाए. ऐसे मंत्रियों को दिए जाने वाले विभाग मुख्यमंत्री अपने पास रखे.आपने कहा कि अभी बीते 3 माह तक जैसे कुछ विभागों को छोड़कर सभी विभाग मुख्यमंत्री के पास थे.

आगामी 3 माह तक मुख्यमंत्री तमाम विभाग अपने पास रख सकते हैं

इसी तरह आगामी 3 माह तक मुख्यमंत्री तमाम विभाग अपने पास रख सकते हैं. विश्नोई के अलावा ज्योतिरादित्य सिंधिया के खुद के शहर ग्वालियर में भी सब कुछ ठीक नही चल रहा है. ग्वालियर के सांसद और भाजपा के पुराने नेता विवेक नारायण शेजवलकर भी सिंधिया को लेकर असंतुष्ष्ट बताए जा रहे हैं.

दरअसल विवेक नारायण शेजवलकर ने महापौर रहते हुए. ग्वालियर में फूलबाग से लेकर किले तक रोप-वे परियोजना शुरु की थी. रोप-वे का सिंधिया लगातार विरोध करते रहे. अब जैसे ही भाजपा में आए उन्होंने रोप-वे  के लिए सिंधिया स्कूल के पास परियोजना के लिए उपलब्ध कराई गई सरकारी जमीन का आवंटन रद्द करवा दिया.

इसके कारण रोप-वे का काम रुक गया है. कुछ इसी तरह गोरखी गेट पर बनी दुकानों पर बुलोजर चलवाए जाने को लेकर भी भाजपा के नेता सिंधिया से नाराज हैं. बताया जा रहा है कि जिस जमीन पर यह दुकानें बनी है. वह जमीन लगभग 45 साल पहले स्व.विजया राजे सिंधिया ने, जनसंघ के तत्कालीन नेता स्व. जगदीश गुप्ता को आवंटित की थीं. 

टॅग्स :मध्य प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)ज्योतिरादित्य सिंधियाशिवराज सिंह चौहानकमलनाथभोपालजबलपुरकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: त्विषा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा