एमपी में विभागों का बंटवाराः नरोत्तम मिश्रा से स्वास्थ्य मंत्रालय लिया, सिंधिया के लोगों को मिले महत्वपूर्ण विभाग, भाजपा में विरोध

By शिवअनुराग पटैरया | Published: July 13, 2020 03:10 PM2020-07-13T15:10:11+5:302020-07-13T15:10:11+5:30

ज्योतिरादित्य सिंधिया का अपने समर्थकों को महत्वपूर्ण विभाग दिलवाने का दबाव काम का था। अंतत: वह काम ही आया। ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थकों और उनके साथ कांग्रेस से गए अन्य को बड़ी संख्या ने महत्वपूर्ण विभाग मिले है।

Madhya Pradesh bhopal Shivraj Singh Chouhan finally allocates portfolios Scindia camp gets key ministries | एमपी में विभागों का बंटवाराः नरोत्तम मिश्रा से स्वास्थ्य मंत्रालय लिया, सिंधिया के लोगों को मिले महत्वपूर्ण विभाग, भाजपा में विरोध

डॉ. नरोत्म मिश्रा मंत्री को गृह जेल, संसदीय कार्य, विधि विभाग दिया गया है। हेल्थ ले लिया गया।

Highlights2 जुलाई को राज्य मंत्रिमंडल में 28 लोगों को शामिल किया गया था, लेकिन मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा नहीं हो पा रहा था।महेन्द्र सिंह सिसौदिया को पंचायत एवं ग्रामीण विकास, हरदीप सिंह डंग को पर्यावरण, राजवर्धन सिंह को औधोगिक नीति एवं निवेश जैसे महत्वपूर्ण विभाग दिए गए।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने पास सामान्य प्रशासन,जनसंपर्क,नर्मदा घाटी विकास,विमानन एवं ऐसे अन्य समस्त विभाग जो किसी अन्य मंत्री को न सौंपे गए हैं।

भोपालः मध्य प्रदेश के शिवराज मंत्रिमंडल को विभागों का वितरण अखिरकार 10 दिन बाद हो ही गया। गौरतलब है कि बीती 2 जुलाई को राज्य मंत्रिमंडल में 28 लोगों को शामिल किया गया था, लेकिन मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा नहीं हो पा रहा था।

ज्योतिरादित्य सिंधिया का अपने समर्थकों को महत्वपूर्ण विभाग दिलवाने का दबाव काम का था। अंतत: वह काम ही आया। ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थकों और उनके साथ कांग्रेस से गए अन्य को बड़ी संख्या ने महत्वपूर्ण विभाग मिले है।

सिंधिया समर्थक तुलसी सिलावट को जल संसाधन, बिसाहू लाल सिंह को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, एंदल सिंह कंषााना को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, गोविन्द सिंह राजपूत को परिवहन एवं राजस्व, इमरती देवी को महिला एवं बाल विकास, प्रभुराम चौधरी को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, महेन्द्र सिंह सिसौदिया को पंचायत एवं ग्रामीण विकास, प्रद्युम्न सिंह को ऊर्जा, महेन्द्र सिंह सिसौदिया को पंचायत एवं ग्रामीण विकास, हरदीप सिंह डंग को पर्यावरण, राजवर्धन सिंह को औधोगिक नीति एवं निवेश जैसे महत्वपूर्ण विभाग दिए गए।

विभागों का संपूर्ण विवरण इस प्रकार है:

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने पास सामान्य प्रशासन,जनसंपर्क,नर्मदा घाटी विकास,विमानन एवं ऐसे अन्य समस्त विभाग जो किसी अन्य मंत्री को न सौंपे गए हैं। विभागों के आवंटन के अनुसार डॉ. नरोत्म मिश्रा मंत्री को गृह जेल, संसदीय कार्य, विधि, गोपाल भार्गव मंत्री को लोक निर्माण, कुटीर एवं ग्रामोद्योग, तुलसी राम सिलावट मंत्री को जल संसाधन,मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विभाग, विजय शाह मंत्री को वन, जगदीश देवड़ा मंत्री को वाणिज्यिक कर,वित्त,योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री बनाए गए हैं।

बिसाहू लाल सिहं मंत्री को खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, यशोधरा राजे सिंधिया मंत्री को खेल एवं युवा कल्याण, तकनीकी शिक्षा कौशल विकास, एवं रोजगार, भूपेंद्र सिंह मंत्री को नगरीय विकास एवं आवास, मीना सिंह मांंडवे मंत्री को आदिम जाति कल्याण, अनुसूचित जाति कल्याण, कमल पटेल मंत्री को किसान कल्याण तथा कृषि विकास, एंदल सिंह कंषाना मंत्री को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, गोविंद सिंह राजपूत मंत्री को राजस्व, परिवहन, बृजेन्द्र प्रताप सिंह मंत्री को खनिज साधन, श्रम, विश्वास सारंग मंत्री को चिकित्सा शिक्षा, भोपाल गैस राहत त्रासदी एवं पुनर्वास विभाग दिए गए।

इमरती देवी मंत्री को महिला एवं बाल विकास, डॉ.प्रभुराम चौधरी मंत्री को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, डॉ.महेन्द्र सिंह सिसोदिया मंत्री को पंचायत और ग्रामीण विकास, प्रद्युम्म सिंह तोमर मंत्री को ऊर्जा, प्रेम सिंह पटेल मंत्री को पशुपालन,सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण, ओम प्रकाश सकलेचा मंत्री को सूक्ष्म,लघु एवं मध्यम उद्यम, विज्ञान और प्रौधौगिकी, उषा ठाकुर मंत्री को पर्यटन, संस्कृति, अध्यात्म, अरविंद भदौरिया मंत्री को सहकारिता, लोक सेवा प्रबंधन, डॉ.मोहन यादव मंत्री को उच्च शिक्षा विभाग दिए गए।

हरदीप सिंह डंग मंत्री को नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा, पर्यावरण, राजवर्धन सिंह प्रेम सिंह मंत्री को औधोगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन, भारत सिंह कुशवाह राज्यमंत्री को उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण (स्वतंत्र प्रभार), इंदर सिंह परमार राज्यमंत्री को स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार), सामान्य प्रशासन, रामखेलावन पटेल राज्यमंत्री को पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार), विमुक्त घुम्मकड़ एवं अद्र्धघुम्मकड़ जनजाति कल्याण (स्वतंत्र प्रभार), पंचायत एवं ग्रामीण विकास, राम किशोर (नानो) कांवरे राज्यमंत्री को आयुष (स्वतंत्र प्रभार), जल संसाधन, बूजेन्द्र सिंह यादव राज्यमंत्री को लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी, गिर्राज डंण्डोंतिया राज्यमंत्री को किसान कल्याण तथा कृषि विकास, सुरेश धाकड़ राज्यमंत्री को लोक निर्माण विभाग एवं ओ.पी.एस. भदौरिया राज्यमंत्री को नगरीय विकास एवं आवास विभाग मिला है।

भाजपा के भीतर से विरोध के स्वर उठने लगे हैं

विरोध के स्वर भी विभागों के बंटवारे के साथ ही भाजपा के भीतर से विरोध के स्वर उठने लगे हैं। पूर्व मंत्री और विधायक अजय विश्नोई ने ट्वीट कर विभागों के वितरण पर नाराजगी जताई। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि इस हाथ इदे उस हाथ ले, का शानदार उदाहरण प्रस्तुत हुआ है, मध्य प्रदेश की वर्तमान राजनीति में आज जब सरकार ना तो बनाना थी और न गिराना फिर यह क्यों किया गया? आप भाजपा को कहां ले जाना चाहते हैं? अपने ट्वीट ने विश्नोई ने कहा कि जनता को बताएं या बताएं भाजपा को यह बताना होगा या फिर हमें संस्कारों का उल्टा पाठ पढ़ाना होगा।

Web Title: Madhya Pradesh bhopal Shivraj Singh Chouhan finally allocates portfolios Scindia camp gets key ministries

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे