कंप्यूटर बाबा जमकर बरसे, कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए विधायकों को कहा गद्दार, वोट न देने की अपील

By बृजेश परमार | Published: July 28, 2020 06:26 PM2020-07-28T18:26:59+5:302020-07-28T18:26:59+5:30

संतों के साथ मिलकर प्रदेश भर में भ्रमण करेंगे और उप चुनाव में लोकतंत्र की हत्या करने वाली भाजपा के उम्मीदवारों को वोट न देने की अपील करेंगे। क्योंकि भाजपा जिन लोगों को खड़ा करेगी उन्होंने जनता के साथ गद्दारी की है।

Madhya Pradesh bhopal Congress bjp Computer Baba lashed out asked MLAs to leave traitors appeal not vote | कंप्यूटर बाबा जमकर बरसे, कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए विधायकों को कहा गद्दार, वोट न देने की अपील

जो दल संविधान तोड़ेगा संत समाज उसका विरोध करेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के कारण देश और प्रदेश में कोरोना फैल रहा है। (photo-lokmat)

Highlightsसोमवार को वे 50 से अधिक संतों के साथ उज्जैन में मीडिया से मुखातिब हुए और भाजपा पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाया। कम्प्यूटर बाबा ने मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार को गिराने के लिए कांग्रेसी विधायकों की खरीद फरोख्त को शिवराज सरकार पर निशाना साधा।कंप्यूटर बाबा यही नहीं रुके उन्होंने भाजपा के साथ आरएसएस पर भी निशाना साधा और आरोप लगाया कि दोनों संगठन संतों का इस्तेमाल करते हैं।

उज्जैनः पासवर्ड की तरह पार्टी और विचारधारा बदलने वालों पर कंप्यूटर बाबा जम कर बरसे,उन्हें लोकतंत्र को बचाने की दुहाई दी। सोमवार को वे 50 से अधिक संतों के साथ उज्जैन में मीडिया से मुखातिब हुए और भाजपा पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाया।

कम्प्यूटर बाबा ने मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार को गिराने के लिए कांग्रेसी विधायकों की खरीद फरोख्त को शिवराज सरकार पर निशाना साधा और भाजपा पर मध्य प्रदेश सहित पूरे प्रदेश में सत्ता का चीरहरण करने में लगी है।

उन्होंने कहा कि संतों के साथ मिलकर प्रदेश भर में भ्रमण करेंगे और उप चुनाव में लोकतंत्र की हत्या करने वाली भाजपा के उम्मीदवारों को वोट न देने की अपील करेंगे। क्योंकि भाजपा जिन लोगों को खड़ा करेगी उन्होंने जनता के साथ गद्दारी की है।

कंप्यूटर बाबा यही नहीं रुके उन्होंने भाजपा के साथ आरएसएस पर भी निशाना साधा और आरोप लगाया कि दोनों संगठन संतों का इस्तेमाल करते हैं जब उन्हें जरूरत होती है तब वे संतों का इस्तेमाल कर लेते हैं और बाद में उन्हें उनके हाल पर छोड़ देते हैं इसका ताजा उदाहरण राम मंदिर है जिसके निर्माण की प्रक्रिया से संतों को दूर रखा जा रहा है।

उन्होंने 5 अगस्त को अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन और शिलान्यास कार्यक्रम पर भी सवाल उठाया और कहां जब चातुर्मास में कोई मांगलिक कार्यक्रम नहीं होगा तो फिर भगवान राम के मंदिर के निर्माण का शिलान्यास कैसे किया जा रहा है उन्होंने कहा कि एक तरफ धर्म है और दूसरी तरफ अधर्म है संत धर्म के साथ हैं। जो दल संविधान तोड़ेगा संत समाज उसका विरोध करेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के कारण देश और प्रदेश में कोरोना फैल रहा है।

Web Title: Madhya Pradesh bhopal Congress bjp Computer Baba lashed out asked MLAs to leave traitors appeal not vote

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे