लाइव न्यूज़ :

फूट डालो और राज करो कि रणनीति पर काम कर रही है कांग्रेस, मध्य प्रदेश के गृहमंत्री का तंज

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: August 31, 2020 19:54 IST

कांग्रेस ने सदैव तुष्टिकरण की राजनीति की है. हम सबका साथ-सबका विकास  की थीम पर काम कर रहे हैं. डा. मिश्रा आज संवाददाताओं से चर्चा में कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि विपक्षी दल कांग्रेस के पास जमीन ही नहीं बची है.कांग्रेस आज जनाधार विहीन पार्टी हो गई है.

Open in App
ठळक मुद्देदरअसल पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम  के यूट्यूब वीडियो पर डिस्लाइक को लेकर तेज कसा था.मिश्रा ने संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि विपक्ष की चिंता का विषय है पीएम के यूट्यूब  डिसलाइक हैं. सोचिए जब बाढ़ की बात होनी चाहिए वो क्या सोच रहे हैं?मिश्रा ने कहा कि विपक्ष के रिटायर्ड नेता बाढ़ में भी घर पर खटिया डालकर बैठे हैं. बाढ़ की स्थिति से बखूबी निपटा गया है.

भोपालः प्रदेश के गृह एवं जेल मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि फूट डालो और राज करो की रणनीति पर कांग्रेस काम कर रही है.

कांग्रेस ने सदैव तुष्टिकरण की राजनीति की है. हम सबका साथ-सबका विकास  की थीम पर काम कर रहे हैं. डा. मिश्रा आज संवाददाताओं से चर्चा  में कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए  कहा कि विपक्षी दल कांग्रेस के पास जमीन ही नहीं बची है. कांग्रेस आज जनाधार विहीन पार्टी हो गई है.

डा. मिश्रा ने संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि विपक्ष की चिंता का विषय है पीएम के यूट्यूब  डिसलाइक हैं. सोचिए जब बाढ़ की बात होनी चाहिए वो क्या सोच रहे हैं?  दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम  के यूट्यूब वीडियो पर डिस्लाइक को लेकर तेज कसा था.

मिश्रा ने कहा कि विपक्ष के रिटायर्ड नेता बाढ़ में भी घर पर खटिया डालकर बैठे हैं. बाढ़ की स्थिति से बखूबी निपटा गया है. सभी अधिकारियों को बचाव, राहत और चिकित्सा के निर्देश जारी किए जा चुके हैं. मुख्यमंत्री स्वयं समीक्षा कर रहे हैं.  

मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में आई बाढ़ से अब तक 2300 लोगों को रेस्क्यू आपरेशन के तहत बचाया गया हैं.  7 हजार विस्थापितों को राहत शिविरों में पहुंचाया गया हैं.  प्रदेश में बाढ़ से कोई जनहानि नहीं हुई  हैं.  कोटा बैरेज से पानी आने की स्थिति को देखते हुए, भिण्ड-मुरैना के लिए अलर्ट जारी कर सभी आवश्यक प्रबंध कर लिए गए हैं.

टॅग्स :मध्य प्रदेशकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिवराज सिंह चौहानकमलनाथदिग्विजय सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा