लाइव न्यूज़ :

विधान सभा चुनावों के चलते बीजेपी ने बदली पश्चिम बंगाल में अमित शाह की रथयात्रा की तारीख

By लोकमत न्यूज़ ब्यूरो | Updated: October 23, 2018 16:11 IST

भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘पार्टी ने विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए राज्य में रथयात्रा की तारीख बदलने का फैसला किया।’’ 

Open in App

कोलकाता, 23 अक्टूबर (भाषा) भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने अन्य राज्यों में पार्टी के चुनाव अभियान को देखते हुए पश्चिम बंगाल में होने वाली ‘रथ यात्रा’ दो दिन के लिए टाल दी है। अब यह यात्रा तीन दिसंबर की बजाए पांच दिसंबर को होगी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह इसका नेतृत्व करेंगे।

भाजपा के प्रदेश महासचिव सायंतन बसु ने यह जानकारी देते हुए बताया कि शाह रथ यात्रा को बीरभूम स्थित मंदिरों की नगरी तारापीठ से रवाना करेंगे।

इस साल 12 नवंबर से सात दिसंबर के बीच देश के पांच राज्यों - राजस्थान, मध्य प्रदेश, मिजोरम, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होंगे। 

भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘पार्टी ने विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए राज्य में रथयात्रा की तारीख बदलने का फैसला किया।’’ 

उन्होंने कहा कि यात्रा राज्य के सभी 42 लोकसभा क्षेत्रों से गुजरेगी। रथयात्रा में तीन रथ होंगे जिनमें 14-14 सीटें होंगी।

पाँच राज्यों के विधान सभा चुनाव

12 नवंबर से सात दिसंबर के बीच मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम की विधान सभाओं के लिए चुनाव होने हैं। इन पाँच राज्यों के चुनाव नतीजे 11 दिसंबर को आएंगे।

छत्तीसगढ़ में दो चरणों में 12 नवंबर और 20 नवंबर को मतदान होगा। छत्तीसगढ़ में 90 सीटें हैं।

मध्य प्रदेश और मिजोरम में एक-एक चरण में मतदान होगा। इन दोनों राज्यों में 28 नवंबर को वोटिंग होगी। मध्य प्रदेश में कुल 230 सीटें और मिजोरम में 40 सीटें हैं।

राजस्थान में सात दिसंबर को एक चरण में मतदान होगा। राजस्थान  में कुल 200 सीटें हैं।

बीजेपी इस समय केंद्र समेत देश के डेढ़ दर्जन से ज्यादा राज्यों में सत्ता में है। 

टॅग्स :अमित शाहपश्चिम बंगालभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)लोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा