लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी पर बरसे कैलाश विजयवर्गीय, कहा-आप कंफ्यूज हैं, ये देश जानता है, लेकिन पद छोड़ दें

By रामदीप मिश्रा | Updated: October 30, 2018 15:39 IST

मध्य प्रदेश में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया था कि उनके शासनकाल में राज्य में ‘‘घोर भ्रष्टाचार’’ हुए हैं।

Open in App

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा पनामा पेपर्स मामले में सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय का नाम बताने के बाद राजनीति सरगर्मियां बढ़ गईं। उनके इस बयान के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)  के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने उनपर निशाना साधा है। साथ ही साथ कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद छोड़ने की मांग की है। 

उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, 'क्या राहुल गांधी को कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष होने का हक है? मुख्यमंत्री शिवराज एक जननेता है। एक सम्मानित सीएम  पर अनर्गल निजी हमला, अस्वस्थ मानसिकता नही तो क्या है? राहुल को शिवराज द्वारा दी गई चेतावनी के बाद कंफ्यूज़न याद आ गया। आप कंफ्यूज हैं, ये देश जानता है, पर महत्ता का पद छोड़ दें।'वहीं, उन्होंने अन्य ट्वीट में कहा, 'हम जानते हैं राहुल गांधी जी, कि आप कंफ्यूज हो... और आपने अपनी पूरी पार्टी को कंफ्यूज कर रखा है। लेकिन, अपने कंफ्यूज होने के कारण, एक निर्दोष युवा पर झूठा कलंक लगाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करना, बहुत बड़ा अपराध है। आप शिवराज सिंह चौहान जी, उनके पुत्र और पूरे देश से माफी मांगें।'इधर,  पनामा पेपर को लेकर दिए गए राहुल गांधी के बयान के बाद कार्त‌िकेय सिंह चौहान ने मंगलवार (30 अक्टूबर) को एक मुकदमा दर्ज कराया है। इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया था कि ‘‘कुछ धनी लोगों के काले धन को सफेद करने के लिए’’ 2016 में नोटबंदी की गई थी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वह ‘‘जादूगर’’ थे जिन्होंने यह काम किया।

इसी मामले पर मंगलवार को एमपी सीएम चौहान ने कहा, अगर कोई छोटा नेता इस तरह का आरोप लगाता तो बात और थी, लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष का इस तरह का आरोप लगाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्हें मामले में माफी मांगनी चाहिए। भोपाल की अदालत में मानहानि का मामला दर्ज कराया है। कार्तिकेय के आवेदन पर 3 नवंबर को गवाही के का वक्त तय किया है। लेकिन, इसके बाद उनके बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान ने एक मामला दर्ज कराया है। यह मामला मानहानि का है। 

बता दें, मध्य प्रदेश में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया था कि उनके शासनकाल में राज्य में ‘‘घोर भ्रष्टाचार’’ हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि एक मुख्यमंत्री ‘मामाजी’ के बेटे का नाम पनामा पेपर्स में आया था लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई।

टॅग्स :कैलाश विजयवर्गीयराहुल गांधीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा