लाइव न्यूज़ :

Rajya Sabha Election 2020: दो सीट, तीन प्रत्याशी, JMM, बीजेपी और कांग्रेस में मुकाबला, कौन मारेगा बाजी

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 10, 2020 14:55 IST

झारखंड में दो सीट पर 19 जून को मतदान है। झामुमो के मुखिया शिबू सोरेन भी मैदान में हैं। इस बीच मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा में है। 81 विधानसभा सीट में 79 विधायक ही मतदान करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने शहजादा अनवर को अपना उम्मीदवार बनाया है। शिबू सोरेन का जितना तय है। कांग्रेस और भाजपा में मुकाबला है।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पिता और झामुमो मुखिया शिबू सोरेन, भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश को चुनावी मैदान में उतारा है।राज्यसभा की दोनों सीटें राजद के राज्यसभा सदस्य प्रेमचंद गुप्ता और निर्दलीय परिमल नाथवाणी का कार्यकाल पूरा होने के चलते रिक्त हुई हैं।

रांचीः झारखंड में 19 जून को राज्यसभा सीट के लिए मतदान हो रहा है। सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा, उसकी सहयोगी कांग्रेस और भाजपा के एक-एक उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

झामुमो की ओर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पिता और झामुमो मुखिया शिबू सोरेन, भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं कांग्रेस ने शहजादा अनवर को अपना उम्मीदवार बनाया है। शिबू सोरेन का जितना तय है। कांग्रेस और भाजपा में मुकाबला है।

कांग्रेस और भाजपा अपने विधायकों के साथ लगातार बैठक कर रहे हैं। चुनाव मैदान में इन दोनों सीटों के लिए झारखंड विधानसभा के उच्च पदस्थ सूत्र ने बताया कि 19 जून को होने वाले चुनाव के लिए सभी तैयारियां कर ली गयी हैं। इन चुनावों में 81 सदस्यीय विधानसभा के 79 सदस्य मतदान करेंगे क्योंकि दो सीटें रिक्त हैं। राज्यसभा की दोनों सीटें राजद के राज्यसभा सदस्य प्रेमचंद गुप्ता और निर्दलीय परिमल नाथवाणी का कार्यकाल पूरा होने के चलते रिक्त हुई हैं।

कोरोना वायरस महामारी के कारण चुनाव रोक दिया गया था

कोरोना वायरस महामारी के कारण चुनाव रोक दिया गया था। लॉकडाउन खुलने के साथ देश भर में 24 सीट पर चुनाव का ऐलान आयोग ने कर दिया। भाजपा को आजसू का साथ मिल गया है। मौजूदा समय में 79 विधायक ही मतदान करेंगे। एक प्रत्याशी को 27 विधायकों की जरूरत पड़ेगी। 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दुमका सीट छोड़ने के बाद भी झामुमो विधायकों की संख्या 29 है। झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन को उच्च सदन पहुंंचने से कोई नहीं रोक सकता। वहीं, भाजपा की बात करें तो बाबूलाल मरांडी के साथ आने के बाद उनके विधायकों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है। आजसू के दो विधायकों का सहयोग मिलना भी तय है।

भाजपा प्रत्याशी दीपक प्रकाश के नामांकन पत्र में आजसू विधायक लंबोदर महतो ने बतौर प्रस्तावक हस्ताक्षर भी किए थे। निर्दलीय विधायक अमित यादव ने भी भाजपा के पक्ष में मतदान करने का कहा है। इस तरह से देखा जाए तो भाजपा के खेमे में इस समय 29 विधायक हैं। कांग्रेस के पास 15 विधायक कहने की बात की है। हालांकि बेरमो के विधायक राजेंद्र सिंह की हाल में मौत हो गई है। झाविमो छोड़कर कांग्रेस में आए प्रदीप यादव और बंधु तिर्की को भी इस गणित में शामिल कर लें तो इनकी संख्या 17 होती है, राजद के साथ आने से आंकड़ा 18 पहुंच जाता है। फिर भी मंजिल नौ विधायक दूर है। ऐसे में एनसीपी और माले का सहयोग भी कांग्रेस की नैया पार नहीं लगा सकता।  

झारखंड विधानसभा में पार्टी की दलगत स्थिति इस प्रकारः (कुल विधानसभा में सीट 81, मौजूदा विधायकों की संख्या 79)

झारखंड मुक्ति मोर्चा ः 29

भारतीय जनता पार्टी ः 25 और 1 (बाबू लाल मरांडी)

कांग्रेस ः 15 और 2 (झाविमो छोड़कर)

आरजेडी ः 1

आजसू ः 2

निर्दलीय ः 2

टॅग्स :झारखंडझारखंड मुक्ति मोर्चाकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)सोनिया गाँधीजेपी नड्डाशिबू सोरेनहेमंत सोरेनझारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक)चुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा