झारखंड विधानसभा चुनावः झामुमो, कांग्रेस और राजद में गठबंधन की लगी मुहर, मुख्यमंत्री प्रत्याशी हेमंत सोरेन होंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 8, 2019 05:13 PM2019-11-08T17:13:03+5:302019-11-08T19:13:25+5:30

कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और झामुमो विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा को हराने के लिए आपस में गठबंधन में लड़कर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। झारखंड में नवंबर-दिसंबर में 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए पांच चरणों में चुनाव होंगे।

Jharkhand Assembly Elections: JMM, Congress and RJD seal alliance, seat sharing work completed | झारखंड विधानसभा चुनावः झामुमो, कांग्रेस और राजद में गठबंधन की लगी मुहर, मुख्यमंत्री प्रत्याशी हेमंत सोरेन होंगे

सूत्रों ने बताया कि संभवतः झामुमो गठबंधन में बड़ा साझीदार होगा और वह 43 सीटों पर चुनाव लड़ेगा।

Highlightsसूत्रों के अनुसार कांग्रेस और झामुमो के वरिष्ठ नेताओं के बीच सीट बंटवारे के समझौते पर बातचीत हुई।झारखंड में नवंबर-दिसंबर में 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए पांच चरणों में चुनाव होंगे।

झारखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेसझारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और राजद के बीच सीट बंटवारा हो गया है। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए विपक्षी गठबंधन में हुए सीटों के बंटवारे के मुताबिक झामुमो 43, कांग्रेस 31 और राजद सात सीटों पर चुनाव लड़ेगा। 

आरपीएन सिंह ने कहा कि विपक्ष झामुमो के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगा और इसके मुख्यमंत्री प्रत्याशी हेमंत सोरेन होंगे। कोई दोस्ताना मुकाबला नहीं होगा, अगर कोई आधिकारिक प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ेगा तो संबंधित पार्टी उस पर कार्रवाई करेगी।

झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और उसके सहयोगियों के खिलाफ बने महागठबंधन में सिर्फ झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राजद शामिल हुए हैं। तीनों दलों ने शुक्रवार को सीटों के बंटवारे की घोषणा की जिसके अनुसार झामुमो 43, कांग्रेस 31 और राजद सिर्फ सात सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।

झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन और राज्य के कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह ने आज यहां संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में इस महागठबंधन की घोषणा की। दोनों नेताओं ने सीटों के बंटवारे की घोषणा करते हुए बताया कि तीनों पार्टियों में महागठबंधन बनाकर चुनाव लड़ने की सहमति बन गयी है।

यह पूछे जाने पर कि रांची में होते हुए भी राजद के नेता और लालू के बेटे तेजस्वी यादव संवाददाता सम्मेलन में क्यों नहीं आये, दोनों नेताओं ने कहा कि राजद उनके महागठबंधन में शामिल है और उनके साथ सिर्फ कुछ और सीटों पर बातचीत रह गयी है। महागठबंधन में झारखंड विकास मोर्चा और वाम दल नहीं शामिल हुए हैं।

वे अपने दम पर चुनाव लड़ेंगे। झारखंड में 30 नवंबर को प्रारंभ होकर 20 दिसंबर तक कुल पांच चरणों में 81 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होना है। मतगणना और उसके बाद परिणाम की घोषणा 23 दिसंबर को होगी। 

Web Title: Jharkhand Assembly Elections: JMM, Congress and RJD seal alliance, seat sharing work completed

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे