लाइव न्यूज़ :

बिहार राजद के प्रदेश अध्यक्ष बने जगदानंद सिंह, तेजप्रताप और तेजस्वी में तनाव कम करने की जिम्मेदारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 26, 2019 13:07 IST

जगदानंद के राजद प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद लालू प्रसाद के बड़े पुत्र तेजप्रताप यादव और छोटे पुत्र तेजस्वी प्रसाद यादव के बीच तनाव को कम करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। पूर्वे पांच बार लगातार राजद के प्रदेश अध्यक्ष पद आसीन रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराजद के प्रदेश प्रवक्ता चिरंजन गगन ने बताया कि इस पद के लिए केवल जगदानंद सिंह ने ही नामांकन दाखिल किया था।पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं विधायकगण शामिल थे।

राजद के वरिष्ठ नेता जगदानंद सिंह को बिहार राजद का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। जगदानंद राजद के मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष और बिहार विधान परिषद सदस्य रामचंद्र पूर्वे का स्थान लेंगे।

जगदानंद के राजद प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद लालू प्रसाद के बड़े पुत्र तेजप्रताप यादव और छोटे पुत्र तेजस्वी प्रसाद यादव के बीच तनाव को कम करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। पूर्वे पांच बार लगातार राजद के प्रदेश अध्यक्ष पद आसीन रहे हैं। राजद के प्रदेश प्रवक्ता चिरंजन गगन ने बताया कि इस पद के लिए केवल जगदानंद सिंह ने ही नामांकन दाखिल किया।

इस अवसर पर बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव, निवर्तमान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल बारी सिद्दीकी, प्रदेश प्रधान महासचिव आलोक मेहता और राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव सहित पार्टी के अधिकांश विधायक उपस्थित थे।

जगदानंद के प्रस्तावकों में राजद प्रमुख लालू की पत्नी एवं पूर्व मुख्यमंत्री राबडी देवी व उनके राजनीतिक उत्तराधिकारी के रूप में जाने जाने वाले एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं विधायकगण शामिल थे।

गगन ने कहा कि जांच के बाद जगदानंद सिंह का नामांकन सही पाया गया है। 27 नवंबर को पटना के विद्यापति भवन में आयोजित पार्टी की राज्य परिषद की बैठक में उन्हें पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित घोषित कर दिया जाएगा। ऐसा माना जा रहा है कि वर्तमान में रांची में चारा घोटाला के कई मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद के कहने पर ही जगदानंद को यह जिम्मेदारी सौंपी जा रही है।

लालू के बडे पुत्र तेजप्रताप यादव जो कि पूर्वे से नाराज चल रहे थे, ने सोमवार को बिहार विधानसभा की कार्यवाही में शामिल होने के लिए पहुंचने पर उनके स्थान पर जगदानंद के पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किए जाने पर कोई टिप्पणी करने के बजाए अपनी जीत का संकेत हाथ उठाकर अपनी अंगुलियों से अंग्रेजी का वी अक्षर प्रदर्शित कर मुस्कुराकर किया।

जगदानंद की उन समाजवादी नेताओं में होती है जो विवादों से दूर रहे हैं और पार्टी के भीतर सभी गुटों द्वारा सम्मानित हैं। नामांकन दाखिल करने के बाद जगदानंद ने कहा “हम लालू प्रसाद द्वारा पार्टी की स्थापना के बाद से उनके साथ हैं। 36 दिनों में, वर्ष 2020 शुरू हो जाएगा।

तेजस्वी यादव के युवा नेतृत्व में आने वाले वर्ष में सामाजिक न्याय और सांप्रदायिक सद्भाव के लिए अपनी लड़ाई को आगे बढ़ाने का संकल्प लें। ” जगदानंद को राजद का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने को पिछले लोकसभा चुनाव में भारी हार का सामना कर चुकी राजद के कार्यकर्ताओं में फिर से जान फूंकने तथा पार्टी प्रमुख लालू के अगले साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में राजद के भारी जीत दर्ज कर अपने पुत्र तेजस्वी को सत्ता के शीर्ष पर पहुंचने में मददगार साबित होने की एक कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है ।

टॅग्स :इंडियाबिहारलालू प्रसाद यादवतेज प्रताप यादवतेजस्वी यादवराबड़ी देवीनीतीश कुमारआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा