क्या ममता बनर्जी के लिए राष्ट्रीय हित की तुलना में वोट बैंक अधिक अहम है, क्या यह राष्ट्रवाद है, क्या देशभक्ति हैः नड्डा

By भाषा | Published: September 27, 2019 06:24 PM2019-09-27T18:24:15+5:302019-09-27T18:24:15+5:30

अनुच्छेद 370 हटाए जाने पर यहां एक सेमिनार में भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्ड ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की देशभक्ति पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 हटाए जाने के विरोध में राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयानों का पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में भारत के खिलाफ उपयोग किया।

Is vote bank more important than national interest for Mamata Banerjee, is it nationalism, is it patriotism: Nadda | क्या ममता बनर्जी के लिए राष्ट्रीय हित की तुलना में वोट बैंक अधिक अहम है, क्या यह राष्ट्रवाद है, क्या देशभक्ति हैः नड्डा

उन्होंने कहा ‘‘दीवार पर लिखी इबारत साफ है।

Highlightsनड्डा ने कहा कि ममता तुष्टिकरण की राजनीति में इतनी अधिक व्यस्त हैं कि राष्ट्रीय हित उनके लिए पीछे छूट गया है।यह केवल समय की बात है कि भाजपा बंगाल में सत्ता में आएगी।

जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान हटाए जाने का विरोध करने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर बरसते हुए भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शुक्रवार को दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस की सरकार का समय खत्म हो चुका है।

अनुच्छेद 370 हटाए जाने पर यहां एक सेमिनार में नड्डा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की देशभक्ति पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 हटाए जाने के विरोध में राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयानों का पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में भारत के खिलाफ उपयोग किया।

नड्डा ने कहा कि ममता तुष्टिकरण की राजनीति में इतनी अधिक व्यस्त हैं कि राष्ट्रीय हित उनके लिए पीछे छूट गया है। उन्होंने कहा ‘‘दीवार पर लिखी इबारत साफ है। उनकी सरकार का समय समाप्त हो गया है। यह केवल समय की बात है कि भाजपा बंगाल में सत्ता में आएगी।’’

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा ‘‘क्या ममता बनर्जी के लिए राष्ट्रीय हित की तुलना में वोट बैंक (के लिए चिंता) अधिक अहम है? उन्हें जवाब देना चाहिए कि उनकी पार्टी ने क्यों देश की एकजुटता के कदम का विरोध किया ।’’

राहुल गांधी की आलोचना करते हुए नड्डा ने कहा ‘‘कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयानों को देखिए। पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में भारत का विरोध करने के लिए उनके बयानों का उपयोग किया। ’’ उन्होंने सवाल किया ‘‘क्या यह राष्ट्रवाद है ? क्या यह देशभक्ति है ?’’ 

Web Title: Is vote bank more important than national interest for Mamata Banerjee, is it nationalism, is it patriotism: Nadda

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे