लाइव न्यूज़ :

इंदिरा जी शक्तिशाली नेता थीं, पाकिस्तान के टुकड़े करके विभाजन का बदला लियाः सामना

By भाषा | Updated: January 17, 2020 14:50 IST

अखबार ने इस बात पर हैरानी जताई कि जो इंदिरा गांधी की स्मृतियों को ही स्थायी रूप से मिटा देना चाहते थे अब उन्हें उनकी छवि की चिंता सता रही है। यह संपादकीय सामना के कार्यकारी संपादक संजय राउत के विवादित बयान की पृष्ठभूमि में लिखा गया।

Open in App
ठळक मुद्देशिवाजी या इंदिरा का नाम कभी भी सियासी फायदे के लिए नहीं लिया: शिवसेना।कांग्रेस ने उनके इस बयान की काफी आलोचना की थी।

शिवसेना ने शुक्रवार को कहा कि उसने कभी भी राजनीतिक फायदे के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज या दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का नाम नहीं लिया।

पार्टी ने अपने मुखपत्र सामना के संपादकीय में गैंगस्टर करीम लाला के बारे में लिखा था कि वह एक वक्त पठान समुदाय से जुड़े एक संगठन का प्रमुख था और वह सीमांत गांधी कहे जाने वाले खान अब्दुल गफ्फार खान से प्रेरित था।

शिवसेना ने कहा कि उन्होंने हमेशा इंदिरा गांधी का सम्मान किया है। जब भी उनकी छवि खराब करने के प्रयास हुए तब शिवसेना ने एक ढाल की तरह काम किया। उन्होंने कहा, ‘इंदिरा जी शक्तिशाली नेता थीं। उन्होंने पाकिस्तान के टुकड़े करके विभाजन का बदला लिया।’

अखबार ने इस बात पर हैरानी जताई कि जो इंदिरा गांधी की स्मृतियों को ही स्थायी रूप से मिटा देना चाहते थे अब उन्हें उनकी छवि की चिंता सता रही है। यह संपादकीय सामना के कार्यकारी संपादक संजय राउत के विवादित बयान की पृष्ठभूमि में लिखा गया।

राउत ने बुधवार को पुणे में कहा था कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जब भी मुंबई आती थीं वह अंडरवर्ल्ड डॉन करीम लाला से मुलाकात करती थीं। कांग्रेस ने उनके इस बयान की काफी आलोचना की थी। बृहस्पतिवार को उन्होंने अपना बयान वापस ले लिया था।

राउत की टिप्पणी को लेकर उठे विवाद के बीच महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस ने सवाल उठाया कि क्या कांग्रेस को ‘‘मुम्बई के अंडरवर्ल्ड से पैसा मिलता था?’’। भाजपा नेता देवेन्द्र फड़नवीस ने यह सवाल भी किया कि क्या (उस समय) यह राज्य में ‘‘राजनीति के अपराधीकरण’’ की शुरुआत थी और क्या कांग्रेस ने मुम्बई में हमला करने वालों का ‘साथ’ दिया था।

एक अन्य विवादित बयान देते हुए राउत ने भाजपा नेता उदयनराजे भोंसले से यह सबूत देने को कहा था कि वह छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज हैं। संपादकीय में कहा गया कि जब इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री थी, वह किससे मिलती थी यह विवाद का मुद्दा नहीं हो सकता।

एक प्रधानमंत्री के तौर पर अलगाववादियों से भी बात करनी पड़ सकती है। इस तरह की बातचीत हाल के दिनों में भी हुई थी। शिवसेना ने कहा, ‘‘भाजपा के पास कोई विशेष काम न होने के कारण वे अब वे पुराने मुद्दे उठाने लगे हैं। राजनीति में कौन कब किससे मिलेगा और मिलने की परिस्थिति बन जाएगी, ये नहीं कहा जा सकता। उन्होंने कहा,‘‘ऐसा नहीं होता तो अलगाववादियों के प्रति नरम रुख रखने वाली महबूबा मुफ्ती के साथ कोई सरकार नहीं बनाता।’’ 

टॅग्स :मुंबईशिव सेनाकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)इंदिरा गाँधीकरीम लालाउद्धव ठाकरेउद्धव ठाकरे सरकारदेवेंद्र फड़नवीससोनिया गाँधीराहुल गांधीसंजय राउत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा