प्रियंका गांधी कल संगम में करेंगी स्नान ,योगी का किला ध्वस्त करने उतरी सड़कों पर

By शीलेष शर्मा | Published: February 10, 2021 08:47 PM2021-02-10T20:47:20+5:302021-02-10T20:48:13+5:30

प्रियंका गांधी ने प्रदेश के 25 जिलों को चिन्हित कर 14 किलोमीटर की पद यात्रा करने का भी निर्णय किया है, जिसमें प्रदेश के सभी बड़े नेता शामिल होंगे।

Indian National Congress Priyanka Gandhi sangam tommorow uttar pradesh | प्रियंका गांधी कल संगम में करेंगी स्नान ,योगी का किला ध्वस्त करने उतरी सड़कों पर

पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

नयी दिल्ली ,10 फ़रवरी। उत्तर प्रदेश में दशकों से हांशिये पर आयी कांग्रेस अब सड़कों पर उतर कर अपनी खोई ज़मीन खोजने में जुट गयी है। आज सहारनपुर में किसानों की महापंचायत करने के बाद कल पार्टी महासचिव प्रियंका गाँधी प्रयागराज में गंगा स्नान करेंगी ताकि भाजपा की ध्रुवीकरण के चक्रव्यूह को तोड़ा जा सके। 

सूत्रों के अनुसार प्रियंका ने प्रदेश के सभी छोटे -बड़े नेताओं को कहा है कि 2022 के विधानसभा चुनावों के लिये अभी से सड़कों पर उतर जायें और वह स्वयं भी सड़कों पर होंगी। "जय जवान -जय किसान" के नारे के साथ पार्टी फ़रवरी के अंत तक प्रदेश के हर कस्बे ,शहर और जिले में कार्यक्रम कर जनता को योगी सरकार के खिलाफ जगाने का काम करेगी। 

पार्टी के सभी नेताओं को उत्तर प्रदेश पहुंचने का भी फ़रमान जारी किया गया है। 15 फ़रवरी को प्रियंका बिजनौर में किसानों पंचायत में हिस्सा लेंगी। 20 फ़रवरी को प्रियंका मथुरा और मुजफ़्फ़र नगर जायेंगी।पश्चमी उत्तर प्रदेश जहाँ किसान आंदोलन का खासा जोर है की 134 तहसीलों में गली -गली जाकर कांग्रेस के बड़े नेता जनसंपर्क करेंगे।

Web Title: Indian National Congress Priyanka Gandhi sangam tommorow uttar pradesh

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे