लाइव न्यूज़ :

चुनाव से पहले मध्य प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी, दिग्विजय कराएंगे सीएम शिवराज के खिलाफ रिपोर्ट

By भाषा | Updated: June 16, 2020 17:41 IST

मध्य प्रदेश में आने वाले चुनावों से पहले राजनीति गर्मी बढ़ती नजर आ रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायेंगे।

Open in App
ठळक मुद्दे मध्य प्रदेश में 24 विधानसभा सीटों के अहम उपचुनाव होने हैं हालांकि उपचुनाव की तारीख अभी घोषित नहीं हुयी है।मध्य प्रदेश पुलिस ने भाजपा नेताओं की शिकायत पर सोमवार को दिग्विजय सिंह सहित 12 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।एक साल पुराना विषय निकाल कर विषयांतर करने की कोशिश कर रहे हैं और अपनी गलती छुपाने की कोशिश कर रहे हैं। पहले तो उन्हें माफी मांगनी चाहिये...।

भोपाल: मध्य प्रदेश में 24 विधानसभा सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गयी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को कहा कि वह एक साल पहले पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का एक कथित गलत वीडियो ट्वीटर पर पोस्ट करने को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायेंगे।

मुख्यमंत्री चौहान का शराब नीति पर कथित फर्जी वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने के आरोप में भाजपा नेताओं की शिकायत पर पुलिस ने सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ यहां प्राथमिकी दर्ज की थी।

इसके एक दिन बाद दिग्विजय ने लगभग साल भर पहले राहुल गांधी की नीमच में हुई सभा की खबर का उल्लेख करते हुए ट्वीट किया , ‘‘ मैं शिवराज के ख़िलाफ़ फर्जी वीडियो ट्वीट करने के अपराध में उसी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराउंगा जिस थाने में मेरे ख़िलाफ़ प्राथमिकी दर्ज कराने भाजपा नेता गये थे।

’’ कांग्रेस का आरोप है कि शिवराज सिंह चौहान ने राहुल का संपादित वीडियो ट्वीटर पर शेयर किया था। दिग्विजय के एक करीबी सूत्र ने पीटीआई भाषा को बताया कि दिग्विजय सिंह मंगलवार को किसी काम से विधानसभा गये हैं लिहाजा वह बुधवार को इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने जायेंगे।

प्रदेश के गृहमंत्री ने नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय सिंह के शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए यहां मीडिया से कहा, ‘‘एक साल पुराना विषय निकाल कर विषयांतर करने की कोशिश कर रहे हैं और अपनी गलती छुपाने की कोशिश कर रहे हैं। पहले तो उन्हें माफी मांगनी चाहिये...।’’

मध्य प्रदेश पुलिस ने भाजपा नेताओं की शिकायत पर सोमवार को दिग्विजय सिंह सहित 12 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मध्य प्रदेश में 24 विधानसभा सीटों के अहम उपचुनाव होने हैं हालांकि उपचुनाव की तारीख अभी घोषित नहीं हुयी है। ये उपचुनाव दोनों दलों के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशदिग्विजय सिंहशिवराज सिंह चौहानभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा