लाइव न्यूज़ :

हरियाणा में BJP ने देवीलाल के पोते को बनाया पार्टी का जिलाध्यक्ष

By भाषा | Updated: August 19, 2020 16:39 IST

भाजपा ने आदित्य देवी लाल को भाजपा की सिरसा जिले की इकाई का अध्यक्ष बनाया है जबकि पार्टी विधायक मोहल लाल को सोनीपत की कमान दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देबरोदा सीट से कांग्रेस विधायक श्री कृष्ण हुड्डा के अप्रैल महीने में हुए निधन से खाली हुई है और यहां पर उपचुनाव होना है। भाजपा द्वारा घोषित 22 नवनिर्वाचित जिलाध्यक्षों में दो महिलाएं भी शामिल हैं।गार्गी कक्कड़ को गुरुग्राम और अर्चना गुप्ता को पानीपत का भाजपा जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

चंडीगढ़: पूर्व उप प्रधानमंत्री देवी लाल के पोते आदित्य और मौजूदा विधायक मोहन लाल उन लोगों में शामिल हैं जिन्हें हरियाणा भाजपा ने बुधवार को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया। पूर्व मंत्री और भाजपा की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने राज्य में पार्टी की कमान संभालने के ठीक एक महीने के बाद यह नियुक्ति की है।

पार्टी ने 22 जिलों के अध्यक्ष की नियुक्ति की है। इनमें से तीन को उनके पद पर बरकरार रखा गया है, जो हैं रोहतक के अजय बंसल, फरीदाबाद के गोपाल शर्मा और कैथल के अशोक कुमार धांड। भाजपा ने आदित्य देवी लाल को भाजपा की सिरसा जिले की इकाई का अध्यक्ष बनाया है जबकि पार्टी विधायक मोहल लाल को सोनीपत की कमान दी गई है।

इसी जिले में बरोदा विधानसभा सीट आती है, जो कांग्रेस विधायक श्री कृष्ण हुड्डा के अप्रैल महीने में हुए निधन से खाली हुई है और यहां पर उपचुनाव होना है। भाजपा द्वारा घोषित 22 जिलाध्यक्षों में दो महिलाएं भी शामिल हैं।

गार्गी कक्कड़ को गुरुग्राम और अर्चना गुप्ता को पानीपत का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा ने जिलाध्यक्षों की नियुक्ति में जातीय समीकरण का भी ध्यान रखा है जहां पर राजनीति जाट और गैर जाट के इर्द-गिर्द घूमती है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने नवनियुक्त जिलाध्यक्षों को बधाई दी। जिलाध्यक्षों की नियुक्ति से पहले धनखड़ के साथ राज्य के पार्टी महासचिव सुरेश भट्ट ने मंगलवार को नयी दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। 

टॅग्स :हरियाणाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा