लाइव न्यूज़ :

राजनीति पिच पर पारी खेलेंगे हाकी खिलाड़ी संदीप सिंह, रेसलर योगेश्वर दत्त और बबीता फोगाट, हरियाणा से भाजपा टिकट पर लड़ेंगे चुनाव

By सतीश कुमार सिंह | Published: September 26, 2019 5:09 PM

संदीप सिंह और योगेश्वर दत्त आज भाजपा में शामिल हो गए। योगेश्वर दत्त सोनीपत से चुनाव लड़ सकते हैं। वहीं पूर्व हॉकी कप्तान संदीप सिंह कुरुक्षेत्र जिले के पेहोवा से चुनावी मैदान में उतर कर गोल करने की कोशिश करेंगे। बबीता फोगाट चरखी दादरी से चुनाव लड़ सकती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व बॉक्सर विजेंदर सिंह भी हाथ आजमा चुके हैं। हालांकि उन्हें कांग्रेस टिकट पर चुनाव लड़ा था। वह चुनाव हार गए।एथलीट कृष्णा पुनिया तो लोकसभा चुनाव तो हार गई लेकिन राजस्थान से विधायक बन गईं।

देश में खिलाड़ी संन्यास लेने के बाद राजनीति नें नई पारी खेल रहे हैं। सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर, गौतम गंभीर सहित कई अन्य खिलाड़ियों के बाद पूर्व हॉकी कप्तान संदीप सिंह, रेसलर व ओलंपिक मेडल विजेता योगेश्वर दत्त, अर्जुन पुरस्कार विजेता बबीता फोगाट हरियाणा से चुनाव लड़ने जा रहे हैं।

संदीप सिंह और योगेश्वर दत्त आज भाजपा में शामिल हो गए। योगेश्वर दत्त सोनीपत से चुनाव लड़ सकते हैं। वहीं पूर्व हॉकी कप्तान संदीप सिंह कुरुक्षेत्र जिले के पेहोवा से चुनावी मैदान में उतर कर गोल करने की कोशिश करेंगे। बबीता फोगाट चरखी दादरी से चुनाव लड़ सकती हैं। ये तीनों खिलाड़ी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं।

पूर्व बॉक्सर विजेंदर सिंह भी हाथ आजमा चुके हैं। हालांकि उन्हें कांग्रेस टिकट पर चुनाव लड़ा था। वह चुनाव हार गए। एथलीट कृष्णा पुनिया तो लोकसभा चुनाव तो हार गई लेकिन राजस्थान से विधायक बन गईं। गौतम गंभीर भी दिल्ली से सांसद बन गए। पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान संदीप सिंह गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से जुड़ गए।

संदीप के अलावा ओलंपिक मेडल विजेता रेसलर योगेश्वर दत्त ने भी बीजेपी में शामिल हो गए। ये दोनों गुरुवार को हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष सुभाष बराला की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए। हरियाणा में 21 अक्टूबर को चुनाव है। हरियाणा के साथ-साथ महाराष्ट्र में भी चुनाव है।

कई खिलाड़ी लोकसभा चुनाव में भी भाजपा में शामिल होकर चुनावी नैया पार कर चुके हैं। योगेश्वर दत्त को सोनीपत लोकसभा क्षेत्र के किसी विधानसभा सीट से उन्हें टिकट दी जा सकती है। बबीता फोगाट चरखी दादरी से चुनाव लड़ सकती हैं। 

भाजपा सूत्रों ने बताया कि 2012 के ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक विजेता दत्त हाल में हुए आम चुनावों के दौरान भाजपा से लोकसभा टिकट के दावेदार भी थे। दत्त ने 2014 के राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था और उन्हें 2013 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। माना जा रहा है कि संदीप सिंह को आगामी हरियाणा विधानसभा चुनावों में बीजेपी कुरुक्षेत्र जिले के पेहोवा (Pehowa) विधानसभा क्षेत्र से टिकट दे सकती है। संदीप पिछले कई दिनों से पेहोवा में काफी सक्रिय भी रहे हैं। 

'फ्लिकर सिंह' के नाम से मशहूर हैं संदीप सिंह 

27 फरवरी 1986 को जन्मे संदीप सिंह को उनकी ड्रैग फ्लिक की अद्भुत क्षमता के लिए फ्लिकर सिंह के नाम से जाना जाता है। पेनल्टी कॉर्नर विशेषज्ञ माने जाने वाले संदीप ने अपनी कप्तानी में 2009 में फाइनल में मलेशिया को हराते हुए भारत को सुल्तान अजलान शाह कप का खिताब जिताया था। वह वर्तमान में हरियाणा पुलिस में डीएसपी रैंक पर तैनात हैं।

22 अगस्त 2006 को जब 20 वर्षीय संदीप अफ्रीका में खेले जाने वाले वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम से जुडऩे के लिए जा रहे थे तो कालका शताब्दी एक्सप्रेस में आकस्मिक चली गोली से घायल हो गए थे। इस घटना के बाद वह लगभग लकवाग्रस्त हो गए थे और लगभग एक साल तक व्हीलचेयर पर रहना पड़ा था। 

संदीप ने सिर्फ इस चोट से उबरे बल्कि वापसी करते हुए भारत के लिए 2010 के हॉकी वर्ल्ड कप में भी खेले। उसी साल हॉकी में अमूल्य योगदानों के लिए उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

हरियाणा विधानसभा चुनाव 21 अक्टूबर को होने हैं, जबकि नतीजे 24 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

बबीता फोगाट, महावीर फोगाट भाजपा में शामिल हुए

अंतरराष्ट्रीय स्तर की कुश्ती खिलाड़ी बबीता फोगाट और उनके पिता तथा कुश्ती कोच महावीर फोगाट सोमवार को भाजपा में शामिल हो गए। वे खेल एवं युवा मामलों के मंत्री किरण रिजिजू तथा पार्टी महासचिव एवं हरियाणा के पार्टी मामलों के प्रभावी अनिल जैन एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए।

 

टॅग्स :इंडियाहरियाणाहरियाणा विधानसभा चुनाव 2019योगेश्वर दत्तसंदीप सिंहबबीता फोगाटभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीअमित शाहजेपी नड्डा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM Kisan Samman Nidhi Scheme: 20000 करोड़ रुपये की पीएम-किसान योजना की 17वीं किस्त जारी, 9.26 करोड़ लाभार्थी को फायदा, ऐसे करें चेक

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वाराणसी यात्रा, कांग्रेस ने पूछे 9 सवाल, नमामि गंगे योजना में भ्रष्टाचार का आरोप

भारतNEET Exam Row: सुप्रीम कोर्ट द्वारा एनटीए को फटकार लगाने के बाद राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

भारतपाकिस्तान से ज्यादा परमाणु हथियार रखता है भारत, चीन ने ये किया काम, जानें SIPRI रिपोर्ट के 8 निष्कर्ष

कारोबारजयंतीलाल भंडारी का ब्लॉग: नई सरकार के सामने रोजगार की चुनौती

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिसरकार की प्राथमिकताओं में नहीं किसानों की समस्याएं, राष्ट्रीय किसान मंच के अध्यक्ष शेखर दीक्षित ने कहा

भारतPM Modi Nomination: इतने बजे नामांकन दाखिल करेंगे पीएम मोदी, जानिए समय चुनने के पीछे का महत्व

राजनीतिLok Sabha Elections 2024: जानिए कौन हैं रमेश अवस्थी, 1990 से राजनीति में जुड़े....

राजनीतिLok Sabha Elections 2024: कानपुर में सीएम योगी की ललकार, कहा- तीसरी बार मोदी सरकार, अवस्थी को जिताएं

राजनीतिKanpur LS polls 2024: अक्षरा और मोनालिसा के रोड शो  में उमड़ा जनसैलाब, क्या टूटेगा जीत का रिकार्ड, अवस्थी रचेंगे इतिहास