लाइव न्यूज़ :

गुजरात नगर निगम चुनाव: 576 सीट, 451 पर भाजपा का कब्जा, सूरत में कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत सकी, 6 निगमों पर बीजेपी शासन

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 23, 2021 20:34 IST

Gujarat civic polls results 2021: रविवार को हुए छह नगर निगमों के चुनाव में औसतन 46.1 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा का लंबे समय से इन नगर निगमों में शासन है।मतों की गिनती मंगलवार सुबह नौ बजे शुरू हुई।144 वार्डों की 576 सीट के लिए रविवार को मतदान हुआ था।

Gujarat civic polls results 2021: गुजरात में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया है। गृह मंत्री और सांसद अमित शाह अहमदाबाद पहुंच गए हैं।

भाजपा ने कांग्रेस से पंजाब का बदला ले लिया। सबसे बुरा हाल कांग्रेस का हुआ है। सूरत में कांग्रेस का खाता नहीं खुला। आम आदमी पार्टी (आप) ने 23 सीट पर कब्जा किया। भारतीय जनता पार्टी ने 6 नगर निगम अहमदाबाद, सूरत, राजकोट, वडोदरा, भावनगर और जामनगर में जीत दर्ज की। 2022 में गुजरात में विधानसभा चुनाव है।

छह नगर निकायों में 144 वार्डों में 576 सीटों के लिए मतदान रविवार को हुआ था। भाजपा ने 451 सीट पर अभी तक कब्जा किए या बढ़त बनाए हुए है। अहमदाबाद नगर निगम में 48 वार्डों में 192 सीटें, सूरत नगर निगम में 30 वार्डों में 120 सीटें, वडोदरा नगर निगम में 19 वार्डों में 76 सीटें, राजकोट नगर निगम में 18 वार्डों में 72 सीटें और भावनगर नगर निगम में 13 वार्डों में 52 सीटें और जामनगर नगर निगम में 16 वार्डों में 64 सीटें हैं।

26 फरवरी को सूरत में एक रोड शो

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को स्थानीय निकाय चुनावों में अपनी पार्टी के प्रदर्शन से खुश लोगों को बधाई दी है। केजरीवाल जल्द ही गुजरात का दौरा करेंगे और 26 फरवरी को सूरत में एक रोड शो आयोजित करने की उम्मीद है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल गुजरात में 26 फरवरी को रोड शो करेंगे। राज्य के नगर निकाय चुनाव में पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया है। आप प्रमुख केजरीवाल ने ट्विटर पर राज्य में "नई राजनीति" की शुरुआत करने के लिए गुजरात के लोगों बधाई दी।

पार्टी नेताओं ने कहा कि केजरीवाल सूरत में रोड शो करेंगे जहां आप ने नगर निकाय के चुनाव में 27 सीटें जीतीं हैं। आप के आधिकारिक ट्विटर पेज पर कहा गया है, " आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल 26 फरवरी 2021 को गुजरात जाएंगे। वह एक भव्य रोड शो में आप के विकास के मॉडल में विश्वास जताने के लिए लोगों का आभार व्यक्त करेंगे।" आप ने गुजरात की छह नगर निगमों के लिए हुए चुनाव में 470 उम्मीदवार उतारे थे और उसे सूरत में 27 सीटों पर जीत मिली थी। पार्टी कार्यकर्ताओं ने केक काटकर चुनाव परिणामों का जश्न मनाया।

बसपा ने जामनगर में तीन सीटों पर जीत दर्ज की

राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। आयोग ने कहा कि कांग्रेस ने अब तक सिर्फ 36 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, मतगणना अब भी जारी है। कांग्रेस, सूरत में एक भी सीट नहीं जीत सकी। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने जामनगर में तीन सीटों पर जीत दर्ज की है।

अहमदाबाद में कुल 192 सीटों, राजकोट में 72, जामनगर में 64, भावनगर में 52, वड़ोदरा में 76, और सूरत में 120 सीटों पर 21 फरवरी को मतदान हुआ था। वहीं, कांग्रेस ने अहमदाबाद में 10, राजकोट में चार, जामनगर में 11, भावनगर में पांच, वड़ोदरा में सात सीटों पर अब तक जीत हासिल की है। सूरत में अभी तक पार्टी का खाता नहीं खुला है।

कांग्रेस वहां अभी किसी सीट पर बढ़त भी नहीं बनाए हुए है। आप ने छहों नगर निगमों में कुल 470 उम्मीदवार उतारे थे। पार्टी को सूरत में आठ सीटों पर जीत मिली है। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने चुनाव परिणामों को लेकर मतदाताओं और भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार जताया है।

रूपाणी ने ट्वीट किया, ‘‘गुजरात के लोगों ने राजनीतिक विश्लेषकों को एक विषय उपलब्ध कराया है, जो इस बारे में अध्ययन कर सकते हैं कि किस तरह से सत्ता विरोधी लहर का सिद्धांत राज्य (गुजरात) में लागू नहीं होता है।’’

टॅग्स :गुजरातभारतीय जनता पार्टीआम आदमी पार्टीकांग्रेसऑल इंडिया मजलिस -ए -इत्तेहादुल मुस्लिमीनअमित शाहराहुल गांधीअरविंद केजरीवालअसदुद्दीन ओवैसीविजय रुपानी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: AAP विधायक गोपाल इटालिया पर जूता फेंका, देखें वायरल वीडियो

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो के उड़ानों के रद्द होने पर राहुल गांधी ने किया रिएक्ट, बोले- "सरकार के एकाधिकार मॉडल का नतीजा"

भारत'अमित शाह ने बंगाल में राष्ट्रपति शासन का आधार तैयार करने के लिए SIR का इस्तेमाल किया', ममता बनर्जी ने लगाया आरोप

भारतBhavnagar Complex Fire: आग ने कई अस्पतालों को अपनी चपेट में लिया, चादरों में लिपटे बच्चों को खिड़कियों से बचाया गया, देखें भयावह वीडियो

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा