लाइव न्यूज़ :

यूपीए सरकार ने बिना सोचे-समझे लोन बांटे, इस वजह से बढ़ गया बैंको का एनपीए: अरुण जेटली

By IANS | Updated: January 5, 2018 08:59 IST

वित्त मंत्री ने इस बात का जिक्र किया कि जब निजी निवेश निराशाजनक था उस समय सार्वजनिक निवेश की बदौलत देश का विकास दर लगातार सात फीसदी रही।

Open in App

वित्तमंत्री अरुण जेटली ने गुरुवार को कहा कि बैंकों के बैड लोन अर्थात फंसे हुए कर्ज के मसले का समाधान करने की दिशा में सरकार सभी संभव संसाधनों को जुटा रही है। वित्त मंत्री ने इस बात का जिक्र किया कि जब निजी निवेश निराशाजनक था उस समय सार्वजनिक निवेश की बदौलत देश का विकास दर लगातार सात फीसदी रही। अर्थव्यवस्था की दशा को लेकर राज्यसभा में कुछ देर बहस में हिस्सा लेते हुए जेटली ने कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) सरकार में तेजी के दौरान बिना सोचे-समझे बैंको की ओर से कर्ज प्रदान किए गए, जिसके चलते बैंकिग सिस्टम में भारी परिमाण में नॉन-परफॉर्मिग एसेट्स (एनपीए) अर्थात डूबे हुए कर्ज की स्थिति पैदा हुई। 

उन्होंने कहा, "जहां तक बैंकिंग सिस्टम का सवाल है, हम अपने सभी संसाधनों को इसमें (एनपीए मद) में लगाने की कोशिश कर रहे हैं। उद्योग की ओर से बैंक को भुगतान नहीं किया जा रहा है इसलिए यह बेलआउट यानी आर्थिक मदद जो हम करदाताओं के पैसे से कर रहे हैं वह आदर्श स्थिति नहीं है।"

सरकार की ओर से अक्टूबर में सरकारी क्षेत्र के बैंकों के लिए 2.12 लाख करोड़ रुपये के रिकैपिटलाइजेशन को मंजूरी देने का जिक्र करते हुए वित्तमंत्री ने कहा कि इसका उद्देश्य यह है कि आर्थिक विकास को गति प्रदान करने की दिशा में बैंकों की क्षमता एनपीए के कारण प्रभावित न हो क्योंकि सभी बैंकों का कुल एनपीए 7.5 लाख करोड़ से ज्यादा हो गया है, जोकि एक हैरान करने वाला स्तर है। 

उन्होंने कहा, "समुचित जोखिम प्रबंधन के बगैर लापरवाही से बांटे गए कर्ज से आर्थिक विकास को सहारा देने की बैंक की क्षमता प्रभावित हुई है।" उनका कहना था कि निजी निवेश में कमी भी एक वजह है।

पिछले सप्ताह जेटली ने लोकसभा में कहा था कि बैंकों और ऋणदाताओं के डूबे हुए कर्ज के समाधान के संदर्भ में 'हेयरकट' मुहावरे का प्रयोग किया था, जिससे उनका अभिप्राय यह था बैंकों और ऋणदाताओं को डूबे हुए कर्ज में से जो कुछ मिल रहा है उसे स्वीकार करना चाहिए। 

सरकार ने दो-शूली रणनीति अपनाई है। एक तरफ सरकार ने ऋणशोधन क्षमता व दिवालियापन संहिता लाई है जिसके तहत निर्धारित समय के लिए ऋणशोधन समाधान प्रक्रिया प्रदान किया जाता है। वहीं दूसरी ओर सरकारी बैंकों के लिए रिकैपिटलाइजेशन की बड़ी योजना को मंजूरी प्रदान की गई है। 

टॅग्स :अरुण जेटलीमनमोहन सिंहbank loanबिज़नेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

विश्वएपस्टीन फाइलों से जुड़ा अनिल अंबानी का नाम, दावा- स्वीडिश लड़की का दिया गया था ऑफर

भारतPM Modi Malaysia Visit: PM मोदी का 2 दिवसीय मलेशिया दौरा आज से शुरू, रक्षा-व्यापार संबंधों पर होगी चर्चा

विश्वभारत-यूएस ट्रेड डील के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मार्को रुबियो से की मुलाकात, जानें किन मुद्दों पर हुई वार्ता

राजनीति अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?