लाइव न्यूज़ :

BJP सांसद निशिकांत दुबे की बढ़ी मुश्किलें, पत्नी के खिलाफ दुमका के उपायुक्त ने दिया केस दर्ज करने का निर्देश, सरकार गई हाईकोर्ट

By एस पी सिन्हा | Updated: January 20, 2021 16:44 IST

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और उनकी पत्नी पर जुलाई 2020 में केस हुआ था. दोनों पर जालसाजी का आरोप लगा है.

Open in App

झारखंड के गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की पत्नी अनामिका गौतम के खिलाफ केस दर्ज करने का दुमका उपायुक्त ने आदेश दिया है. इसके साथ ही उनके नाम से रजिस्टर्ड एलओकेसी धाम की रजिस्ट्री रद्द कर दिया है. शिकायत मिलने के बाद दुमका उपायुक्त ने कार्रवाई की है. निशिकांत दुबे और उनकी पत्नी पर जालसाजी का आरोप लगा है. आरोप है कि 20 करोड की संपत्ति उन्होंने ने सिर्फ 3 करोड में रजिस्ट्री करा ली है.

बताया जाता है कि इसको लेकर दोनों ने सरकारी दस्तावेज के साथ छेडछाड कर जालसाजी की. इसके कारण झारखंड सरकार और केंद्र सरकार को राजस्व का नुकसान हुआ है. इसको लेकर देवघर के बंपास रहने वाले विष्णुकांत झा ने केस दर्ज कराया था. आरोप लगाया था कि देवघर के तिवारी चौक पर 20 करोड की जमीन को 3 करोड में खरीदा है. इसको लेकर अधिकारियों पर दवाब बनाया गया. इतनी बडी राशि की नकद लेन-देन करना मनी लाउंड्रिंग के तहत अपराध है. इसकी हेमंत सोरेन से जांच कराने की मांग भी की थी. इसके साथ ही राज्य सरकार ने झारखंड हाईकोर्ट में हस्तक्षेप याचिका दायर गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे की पत्नी अनामिक गौतम के खिलाफ पीडक कार्रवाई पर रोक को खत्म करने का आग्रह किया है. 

अनामिका गौतम देवघर में भूमि घोटाला मामले में आरोपी है. उन पर पिछली सुनवाई में हाईकोर्ट ने किसी भी तरह की पीडक कार्रवाई पर रोक लगा दी थी. मंगलवार को अनामिका गौतम की ओर से भी मामले में क्वैशिंग याचिका दायर कर की गई है. यह याचिका न्यायाधीश आनंद सेन गुप्ता की अदालत में दायर की गई है. अदालत ने इस मामले पर अंतिम सुनवाई के लिए अब 27 जनवरी की तिथि तय की है. इस मामले में राज्य सरकार की ओर से अधिवक्ता दुष्यंत दवे ने और अनामिका गौतम की ओर से अधिवक्ता आरएस मजूमदार और दिवाकर उपाध्याय ने पक्ष रखा. अनामिका गौतम के खिलाफ देवघर में जमीन खरीद से संबंधित मामले में प्राथर्मिकी दर्ज है.

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)झारखंडक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा