लाइव न्यूज़ :

गोवा प्रचार विभाग ने की बड़ी गलती, दिवंगत मनोहर पर्रिकर को लिखा मौजूदा मुख्यमंत्री

By भाषा | Updated: September 6, 2019 09:16 IST

सूचना एवं प्रचार विभाग ने बृहस्पतिवार शाम को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में गोवा के लोगों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी थीं। विज्ञप्ति में दिवंगत मुख्यमंत्री पर्रिकर की ओर से लोगों को शुभकामनाएं दी गईं।

Open in App
ठळक मुद्देपर्रिकर का लंबी बीमारी के बाद यहां 17 मार्च 2019 को निधन हो गया थाउनके बाद प्रमोद सावंत ने मुख्यमंत्री पद का कार्यभार संभाला। 

गोवा सरकार ने शिक्षक दिवस के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं देने के लिए जारी की गई अपनी एक मीडिया विज्ञप्ति में बड़ी गलती करते हुए दिवंगत मनोहर पर्रिकर का नाम मौजूदा मुख्यमंत्री के रूप में छाप दिया। इस मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं।

सूचना एवं प्रचार विभाग ने बृहस्पतिवार शाम को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में गोवा के लोगों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी थीं। विज्ञप्ति में दिवंगत मुख्यमंत्री पर्रिकर की ओर से लोगों को शुभकामनाएं दी गईं।

इसमें कहा गया, ‘‘गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर शिक्षक वर्ग को 56वें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हैं’’। इसमें पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन के देश के प्रति योगदान की प्रशंसा की गई। राधाकृष्णन का जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह विज्ञप्ति मीडिया में भेजी गई।

गलती करने वाले पर होगी जांच

सूचना एवं प्रचार निदेशक मेघना शेतगांवकर ने ‘पीटीआई’ से कहा कि यह गलती करने वाले अधिकारी का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा, ‘‘हम इसकी निश्चित ही जांच करेंगे क्योंकि यह बड़ी गलती है। संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कदम उठाया जाएगा।’’ पर्रिकर का लंबी बीमारी के बाद यहां 17 मार्च 2019 को निधन हो गया था और उनके बाद प्रमोद सावंत ने मुख्यमंत्री पद का कार्यभार संभाला। 

टॅग्स :गोवामनोहर पर्रिकर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टहोमगार्ड जवान दिनेश गौडे की मौत, वन विभाग रिपोर्ट बकवास, फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग के प्रभारी घोड़िरेकर ने कहा-शरीर पर चोट के निशान और सींग की चोट

क्राइम अलर्टमैं अनिल शुक्ला और सुरेश आहूजा हूं?, कौन है अफगान नागरिक दिवराज हिरो?, 2009 से आ रहा भारत, गोवा में अरेस्ट

भारतविधानसभा चुनाव 2027ः गुजरात, गोवा, मणिपुर, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश पर बीजेपी की नजर, अभी 5 राज्य में भाजपा की सरकार?

भारतभाजपा के खिलाफ था, हिंदुओं के खिलाफ नहीं?, गोवा कांग्रेस नेता गिरीश चोडणकर पर मामला दर्ज?

राजनीति अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज