झारखंड के पूर्व कांग्रेस प्रमुख अजय कुमार फिर से पार्टी में शामिल

By भाषा | Published: September 27, 2020 07:11 PM2020-09-27T19:11:51+5:302020-09-27T19:11:51+5:30

पूर्व आईपीएस अधिकारी और 15 वीं लोकसभा में जमशेदपुर से सांसद रह चुके कुमार ने पिछले साल झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले पार्टी छोड़ दी थी।

Former Jharkhand Congress chief Ajay Kumar joins the party again | झारखंड के पूर्व कांग्रेस प्रमुख अजय कुमार फिर से पार्टी में शामिल

सांकेतिक तस्वीर (फाइल फोटो)

Highlightsकांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सांसद अजय कुमार के फिर से पार्टी में शामिल होने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने पार्टी में कुमार का स्वागत करते हुए ट्वीट किया, ‘‘जहां तक मैं समझता हूं आप हमसे कभी दूर नहीं हुए।"

नयी दिल्ली: झारखंडकांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार रविवार को फिर से पार्टी में शामिल हो गए । कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने बताया, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सांसद अजय कुमार के फिर से पार्टी में शामिल होने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। 

कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘अन्याय और संस्थाओं पर कब्जा करने के खिलाफ बोलने के लिए अपनी अंतरात्मा की आवाज और राहुल गांधी से प्रेरित होकर मैंने आज कांग्रेस में लौटने का फैसला किया।’’ उन्होंने महात्मा गांधी के एक कथन को भी उद्धृत किया, ‘‘जब सच बोलने की बारी आती है तो मौन धारण करना कायरता है। ’’

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा है, ‘‘स्वास्थ्य, किसान, बेरोजगारी और आर्थिक संकट के बीच राहुल गांधी और सोनिया गांधी भारत और यहां के लोगों के लिए निरंतर अपनी आवाज उठा रहे हैं। मैं उनकी दृढ़ता से प्रेरित हुआ हूं और इससे मुझे फिर से कांग्रेस में वापसी की प्रेरणा मिली।’’

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने पार्टी में कुमार का स्वागत करते हुए ट्वीट किया, ‘‘जहां तक मैं समझता हूं आप हमसे कभी दूर नहीं हुए।’’ पूर्व आईपीएस अधिकारी और 15 वीं लोकसभा में जमशेदपुर से सांसद रह चुके कुमार ने पिछले साल झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले पार्टी छोड़ दी थी।

उन्हें नवंबर 2017 में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था लेकिन अगस्त 2019 में उन्होंने इस्तीफा दे दिया और अगले महीने आम आदमी पार्टी से जुड़ गए। उस समय उन्होंने आरोप लगाया था कि झारखंड कांग्रेस में स्थानीय नेतृत्व भ्रष्ट है और अपने कई सहयोगियों को अपराधियों से भी बदतर बताया था। 

Web Title: Former Jharkhand Congress chief Ajay Kumar joins the party again

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे