लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव से पहले शिरोमणि अकाली दल को झटका, सांसद शेर सिंह गुबाया ने छोड़ी पार्टी

By नियति शर्मा | Updated: March 4, 2019 19:13 IST

शेर सिंह गुबाया को राई सिख समुदाय से पूर्ण समर्थन प्राप्त है। गुबाया जालंधर से दो बार विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं और फिरोजपुर से सासंद भी रहे हैं। इस बार वह कांग्रेस पार्टी की तरफ से लड़ने का इरादा बना चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशेर सिंह गुबाया एक सेक्स टेप के वायरल होने के बाद दो महीने पहले ही विवादों में आए थेशिरोमणि अकाली दल पार्टी ने दावा किया है कि शेर सिंह गुबाया को पार्टी से पहले ही निष्कासित किया जा चुका हैशेर सिंह गुबाया ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है

पंजाब के फिरोजपुर से सांसद शेर सिंह गुबाया ने सोमवार (4 मार्च) को शिरोमणि अकाली दल पार्टी छोड़ दी। उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है। हालांकि शिरोमणि अकाली दल पार्टी ने दावा किया है कि शेर सिंह गुबाया को पार्टी से पहले ही निष्कासित किया जा चुका था, वह एक सेक्स टेप के वायरल होने के बाद दो महीने पहले ही विवादों में आए थे। उन्होंने इस टेप को गलत बताते हुए इसके पीछे अपने ही पार्टी के अध्यक्ष सुखबीर सिंह का हाथ बताया था।खबरों के मुताबिक, शेर सिंह गुबाया कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर सकते हैं। उनका बेटा दविन्द्र गुबाया पहले से ही कांग्रेस टिकट पर फाजिल्का जिले से सांसद है। शेर सिंह गुबाया को राई सिख समुदाय से पूर्ण समर्थन प्राप्त है। गुबाया जालंधर से दो बार विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं और फिरोजपुर से सासंद भी रहे हैं।क्या था सेक्स टेप मामलाहाल ही जनवरी माह में एक सेक्स टेप वायरल हुआ था, जिसके चलते गुबाया विवादों में आ गए थे। करीब साढ़े 4 मिनट के वीडियो में गुबाया एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखाई दे रहे थे। हालांकि इस विवाद के बाद गुबाया ने इसे पार्टी के प्रधान सुखबीर बादल की चाल बताया था और सीडी प्रकरण की केंद्रीय एजेंसी से जांच करवाए जाने की मांग भी की थी।

टॅग्स :लोकसभा चुनावपंजाबकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा