लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस की नीति में विश्वास करने वाला हर व्यक्ति राहुल को फिर अध्यक्ष देखना चाहता है: रणदीप सुरजेवाला

By भाषा | Updated: August 12, 2020 01:42 IST

Open in App
ठळक मुद्देरणदीप सुरजेवाला ने कहा कि पार्टी की नीति में विश्वास करने वाला हर व्यक्ति चाहता है कि राहुल गांधी अध्यक्ष बनें।उन्होंने यह भी कहा कि इसका निर्णय उचित समय पर कांग्रेस कार्यसमिति, राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी करेगी।

नई दिल्ली।कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने मंगलवार को कहा कि पार्टी की नीति में विश्वास करने वाला हर व्यक्ति चाहता है कि राहुल गांधी को एक बार फिर से कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालनी चाहिए। सुरजेवाला ने एक सवाल के जवाब में संवादाताओं से कहा, ‘‘ जिन व्यक्तियों को कांग्रेस की नीति में विश्वास है उनमें 99 प्रतिशत नहीं, 100 प्रतिशत की राय यह है कि राहुल गांधी जी को आगे बढ़कर एक बार फिर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का नेतृत्व करना चाहिए।’’

उन्होंने यह भी कहा, ‘‘ इसका निर्णय उचित समय पर कांग्रेस कार्यसमिति, राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी करेगी। 2019 के चुनाव के बाद नैतिकता के आधार पर और अपनी जिम्मेदारी सबसे पहले निर्धारित करते हुए (राहुल ने) इस्तीफा दिया था। भविष्य में क्या होगा, मैं नहीं कह सकता, पर जो होगा वो सुखद होगा।’’

उधर, केरल में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्नितला ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि उन्हें एक बार फिर से पार्टी की कमान संभालनी चाहिए। पिछले साल लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद राहुल गांधी ने इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद सोनिया गांधी को पार्टी का अंतरिम अध्यक्ष बनाया गया था। राहुल गांधी को फिर से अध्यक्ष बनाने की मांग पार्टी के भीतर समय-समय पर उठती रही है।

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेसरणदीप सुरजेवाला
Open in App

संबंधित खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

राजनीति अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना