लाइव न्यूज़ :

आचार संहिता का ‘उल्लंघन’ करने पर निर्वाचन आयोग ने सन्नी देओल को भेजा नोटिस

By ज्ञानेश चौहान | Updated: May 18, 2019 15:44 IST

सन्नी देओल की जनसभा में लाउड स्पीकर का इस्तेमाल किया गया जहां करीब 200 लोग मौजूद थे। नोटिस में कहा गया है कि प्रचार बंद होने के दौरान जनसभा करके देओल ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया है।

Open in App

पंजाब के गुरदासपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सन्नी देओल को निर्वाचन आयोग ने आदर्श आचार संहिता का कथित तौर पर उल्लंघन करने के लिए नोटिस जारी किया है। चुनाव अधिकारियों ने चुनाव प्रचार बंद होने के बाद शुक्रवार रात को पठानकोट में देओल की जनसभा पर गंभीर रूप से संज्ञान लिया है।

उन्होंने यह भी पाया कि जनसभा में एक लाउड स्पीकर का इस्तेमाल किया गया जहां करीब 200 लोग मौजूद रहे। नोटिस में कहा गया है कि प्रचार बंद होने के दौरान जनसभा करके देओल ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया है।

मतदान प्रक्रिया के 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार अभियान पूरी तरह प्रतिबंधित है। पंजाब में सभी 13 लोकसभा सीटों पर मतदान रविवार को होगा। देओल गुरदासपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के सुनील जाखड़ के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

(भाषा एजेंसी से इनपुट)

टॅग्स :चुनाव आयोगसनी देओलगुरदासपुरलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 18 जिला और 83 बीडीओ-एआरओ को हटाया, देखिए फेरबदल की पूरी सूची

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

भारततृणमूल कांग्रेस कार्यालय में कैरम खेल रहे थे केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के तीन कर्मी, निर्वाचन आयोग ने किया निलंबित

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा