लाइव न्यूज़ :

चुनाव आयोग ने किया खुलासा, कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीखें नहीं हुई थी लीक

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 14, 2018 04:24 IST

बीजेपी सोशल मीडिया प्रभारी अमित मालवीय, कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के सोशल मीडिया प्रभारी श्रीवत्स बी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीख आधिकारिक ऐलान से पहले ही ट्वीट करके बता दी थी।

Open in App

नई दिल्ली, 14 अप्रैल: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018  के तारीखों के ऐलान के पहले ही इसकी खबर सोशल मीडिया पर आ गई थी। जिसके बाद चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए गए थे। चुनाव आयोग ने इसका खुलासा करते हुए कहा है कि चुनाव कार्यक्रम लीक नहीं हुई थी। चुनाव कार्यक्रम लीक करने के आरोप को नकारते हुए जांच समिति ने कहा कि इससे पहले भी मीडिया रिपोर्टों में चुनाव कार्यक्रम की अनुमानपरक खबरें प्रकाशित होती रही हैं, इसलिये इसे चुनाव कार्यक्रम लीक करना नहीं कहा जा सकता है। 

जांच समिति के मुताबिक समाचार चैनलों ने सूत्रों के हवाले से अनुमानपरक खबर चलाई थी। उसके बाद ही खबर सोशल मीडिया पर आई थी। जांच समिति ने यह भी बताया कि जांच दल ने चुनाव कार्यक्रम घोषित करने की प्रक्रिया की भी पूरी जांच की है। जांच में यही सामने आया है कि चुनाव कार्य्रकम लीक होने की कोई संभावना नहीं है। 

यह भी पढ़ें- कर्नाटक चुनाव ऑपिनियन पोल: बीजेपी टक्कर में लेकिन कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी, जेडीएस निभाएगी अहम रोल

गौरतलब है कि इस मामले में बीजेपी के सोशल मीडिया प्रभारी अमित मालवीय, कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के सोशल मीडिया प्रभारी श्रीवत्स बी ने चुनाव की तारीख आधिकारिक ऐलान से पहले ही ट्वीट करके बता दी थी। जांच दल ने समाचार चैनलों से आयोग द्वारा चुनाव कार्यक्रम घोषित करते समय इस तरह की अनुमानपरक खबरें प्रसारित करने से बचते हुए अपेक्षाकृत अधिक उत्तरदायी रवैया अपनाने की जरूरत पर जोर दिया है। 

टॅग्स :चुनाव आयोगकर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा